धनरुआ: राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक और घटना को अंजाम दे दिया है। यहां नए साल के दूसरे दिन फिर एक छात्र की गोली मारकर हत्या की गई है। छात्र को गोली सुबह मारी गई। वारदात को अंजमा देकर आयोपित फरार हो गए हैं। मामला पटना के धनरुआ का बताया जा रहा है। यहां एक छात्र को मारी गोली मार दी गई है। घटना के बाद घायल छात्र को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि वारदात को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया। आरोप गांव के दबंगों पर ही लगा है। घटना धनरुआ के महमदपुर की है। यहां अनुज मालाकार के 21 वर्षीय पुत्र अनिश कुमार को गोली मारी गई है। छात्र की उम्र करीब 21 साल बताई जा रही है। मृतक से आरोपितों का काफी दिन से विवाद चल रहा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी में युवक की हत्या की गई है। छात्र को गोली मारकर दबंग फरार हो गए हैं। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है।
Related Posts
रेल टेंडर घोटाला में बढ़ीं लालू परिवार की मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया समन
पटना- विभिन्न घोटालों में फंसे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार की मुश्किलें कम होते नहीं…
रक्सौल: जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा मानव व्यापार निषेध एवं उन्मूलन विषय पर कार्यशाला का आयोजन ।
रिपोर्ट: सुबोध कुमार रक्सौल: रविवार को अनुमंडल सभागार में मानव व्यापार निषेध एवं उन्मूलन विषय पर कार्यशाला सह जागरूकता कार्यक्रम…
अन्ना की चिट्ठी का स्वराज इंडिया ने किया समर्थन
अन्ना की चिट्ठी का स्वराज इंडिया ने किया समर्थन • अन्ना हज़ारे की चिट्ठी का स्वराज इंडिया ने किया…
