पटना : नये साल के अवसर पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नये साल के आगमन पर बिहारवासियों को बधाई और शुभकामना दी हैं. इस दौरान राबड़ी देवी अपने आवास पर RJD कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं स्वीकार की. इस दौरान राबड़ी देवी ने कहा कि कि नव वर्ष के अवसर पर लालू प्रसाद यादव की कमी खल रही है. सिर्फ घर में ही नहीं बल्कि पूरे बिहार की जनता को लालू यादव की कमी महसूस हो रही है. राबड़ी देवी ने कहा कि नये साल के मौके पर उन्होंने लालू प्रसाद यादव से बात भी की है. राबड़ी देवी को उम्मीद है कि लालू यादव जल्द ही जेल से बाहर आयेंगे. आगामी लोकसभा चुनाव को राबड़ी देवी ने कहा कि सभी सामाजिक न्याय वाले दल एक साथ आये हैं. महागठबंधन को सफल होने की पूरी उम्मीद है. गौरतलब हो कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लगातार दूसरे साल भी नये साल पर रांची के होटवार जेल में कैद हैं. फिलहाल बीमारी के कारण वो रांची के रिम्स में भर्ती हैं. लालू प्रसाद ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जमानत अर्जी दाखिल की है. उनकी इस अर्जी पर 3 जनवरी को सुनवाई होने वाली है. लालू यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई को लेकर सबकी नजरें कोर्ट पर टिकी हुई हैं. वहीं, राबड़ी ने कहा कि हम न्यायालय के फैसले का स्वागत करेंगे.
Related Posts
पाकिस्तान में इमरान खान का प्रधानमंत्री बनना तय
इस्लामाबाद, 26 जुलाई-पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान ने आम चुनावों में सभी राजनीतिक पार्टियों को क्लीन बोल्ड करते हुए…
वाजपेयी के निधन पर लालू प्रसाद ने जताया शोक, कहा- आप बहुत याद आओगे
पटना : भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद समेत तेजस्वी यादव…
जब तक अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा तक नहीं लायेंगे, तब तक हमारा लक्ष्य पूरा नहीं होगा:- मुख्यमंत्री
पटना, 03 अक्टूबर 2018:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में जदयू द्वारा आयोजित दलित-महादलित सम्मलेन में शामिल…
