पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माता परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गॉव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर अपनी मां परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज स्व रामलखन सिंह एवं अपनी धर्मपत्नी स्व मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र निशांत कुमार एवं परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक जितेंद्र कुमार, विधायक चंद्रसेन, विधान पार्षद रणवीर नंदन, विधान पार्षद संजय कुमार उर्फ गांधी जी, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन के सदस्य उदकांत मिश्रा, नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य व्यक्तियों तथा शुभचिंतकों के साथ साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी पटना, जिलाधिकारी नालंदा सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने भी स्व परमेश्वरी देवी, स्व राम लखन सिंह एवं स्व मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल्याण बिगहा स्थित अपने पुश्तैनी गांव के देवी मंदिर में जाकर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की.
Related Posts
चौहरमल – रेशमा की अमर प्रेम कहानी की बिहारी हिंदी फिल्म चौहर, 7 अप्रैल से एक साथ देश के 600 सिनेमा घरो में हो रहा है प्रदर्शन
पटना. आम तौर पर बड़े बजट की हिंदी फिल्मो के निर्माता चलताऊ विषय वस्तु को ही रुपहले परदे पर उतरना…
डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल के प्रांगण में, बाल दिवस के अवसर पर, वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !
बिहार नवादा, डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल नवादा में बाल दिवस के अवसर पर वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बहुत…
और जब सिरफिरे ने बंदूक के बल पर भोजपुरी अभिनेत्री को बनाया बंधक
फिल्म डेस्क आज का दिन संभवतः भोजपुरी सिनेमा के काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा। बिहार के बक्सर की…
