पटना : नये साल के अवसर पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नये साल के आगमन पर बिहारवासियों को बधाई और शुभकामना दी हैं. इस दौरान राबड़ी देवी अपने आवास पर RJD कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं स्वीकार की. इस दौरान राबड़ी देवी ने कहा कि कि नव वर्ष के अवसर पर लालू प्रसाद यादव की कमी खल रही है. सिर्फ घर में ही नहीं बल्कि पूरे बिहार की जनता को लालू यादव की कमी महसूस हो रही है. राबड़ी देवी ने कहा कि नये साल के मौके पर उन्होंने लालू प्रसाद यादव से बात भी की है. राबड़ी देवी को उम्मीद है कि लालू यादव जल्द ही जेल से बाहर आयेंगे. आगामी लोकसभा चुनाव को राबड़ी देवी ने कहा कि सभी सामाजिक न्याय वाले दल एक साथ आये हैं. महागठबंधन को सफल होने की पूरी उम्मीद है. गौरतलब हो कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लगातार दूसरे साल भी नये साल पर रांची के होटवार जेल में कैद हैं. फिलहाल बीमारी के कारण वो रांची के रिम्स में भर्ती हैं. लालू प्रसाद ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जमानत अर्जी दाखिल की है. उनकी इस अर्जी पर 3 जनवरी को सुनवाई होने वाली है. लालू यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई को लेकर सबकी नजरें कोर्ट पर टिकी हुई हैं. वहीं, राबड़ी ने कहा कि हम न्यायालय के फैसले का स्वागत करेंगे.
Related Posts
भाजपा ने जारी किए दूसरे चरण के 46 उम्मीदवारों की लिस्ट
भाजपा ने जारी किए दूसरे चरण के उम्मीदवारों की लिस्ट यहां देखें:- नौतन- नारायण प्रसाद चनपटिया- उमाकांत सिंह बेतिया- रेणु…
रजनी की बारात’: मिथिला संस्कृति को समर्पित एक आगामी फिल्म
पटना : बॉलीवुड जल्द ही मिथिलांचल की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को बड़े पर्दे पर लाने जा रहा है। फिल्म…
बिहार में क्राइम अनकंट्रोल, पटना में BJP नेता को कनपटी में मारी गोली, हालत गंभीर ।
पटना: बिहार में इन दिनों लॉ एंड आर्डर पूरी तरह चरमराया हुआ है । ताजा मामला राजधानी पटना से सटे…
