साल की सबसे स्वीट फिल्म…

साल की सबसे स्वीट फिल्म है बरेली की बर्फी।18-1503031257-6

बरेली उत्तर प्रदेश का छोटा सा शहर है जिसकी तंग गलियों में मिश्रा परिवार भी रहता है जो बाकी साधारण परिवारों की तरह पितृसत्तात्मक है।उनकी बेटी बिट्टी (कृति सेनन) को उन्होंने एक बेटे की तरह पाला है। बिट्टी बाकी छोटे शहरों की लड़कियों जैसी नहीं है। वो सिगरेट-शराब पीती है, इंग्लिश फिल्में देखती है और ब्रेक डांस की दिवानी है। उसके पैरेंट्स उसके लाइफस्टाइल को लेकर काफी कूल हैं। लेकिन उसके ब्वॉयफ्रेंड/मंगेतर ऐसा नहीं सोचते। दो सगाई टूटने के बाद बिट्टी को लगता है कि वो इस शहर के लिए सही नहीं है और घर से भाग जाती है। स्टेशन पर उसे एक किताब दिखती है बरेली की बर्फी। मजेदार बात ये है कि किताब पढ़नेके बाद बिट्टी वापस घर लौट आती है और उसके लेखक चिराग दुबे (आयुष्मान खुराना) से संपर्क करने की कोशिश करती है।

ये सुनने में काफी सिंपल लगता है? लेकिन कहानी इतनी नहीं है। असल में चिराग ने अपने और बबली के असफल प्यार पर ये किताब लिखी है लेकिन इसमें वो उपनामों का प्रयोग करता है क्योंकि उसकी प्रेमिका बबली शादीशुदा और अपनी जिंदगी में बेहद खुश है। चिराग पहली बार बिट्टी से मिलता है और उस पर मर मिटता है। उसे इंप्रेस करने के लिए वो अपने दोस्त प्रीतम विरोधी (राजकुमार राव) को लेकर एक कहानी गढ़ता है। उसकी तस्वीर वो बरेली कीबर्फी किताब में भी चिराग इस्तेमाल करता है।जल्द ही चिराग को समझ आता है कि बिट्टी को उस लेखक से प्यार है और उससे मिलना चाहती है। बिट्टी का प्यार पाने के लिए प्रीतम को वो किताब का लेखक बनाकर उसके सामने लाना चाहता है और प्रीतम को हर वो चीज करने बोलता जिससे बिट्टी को नफरत है।

क्या उसका आइडिया काम करेगा? इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

Advert.

small-franchise-web

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *