पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माता परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गॉव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर अपनी मां परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज स्व रामलखन सिंह एवं अपनी धर्मपत्नी स्व मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र निशांत कुमार एवं परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक जितेंद्र कुमार, विधायक चंद्रसेन, विधान पार्षद रणवीर नंदन, विधान पार्षद संजय कुमार उर्फ गांधी जी, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन के सदस्य उदकांत मिश्रा, नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य व्यक्तियों तथा शुभचिंतकों के साथ साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी पटना, जिलाधिकारी नालंदा सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने भी स्व परमेश्वरी देवी, स्व राम लखन सिंह एवं स्व मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल्याण बिगहा स्थित अपने पुश्तैनी गांव के देवी मंदिर में जाकर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की.
Related Posts
पटना साहिब लोकसभा उम्मीदवार अशोक कुमार गुप्ता ने किया नामांकन दाखिल, नामांकन में जुटी हजारों समर्थकों की भीड़
पटना: पटना साहिब लोकसभा के भावी उम्मीदवार व पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार गुप्ता ने पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से…
क्वारंटाइन सेंटर पर अफवाह से बचें, अस्थायी परेशानियों के कारण हम बड़े संकट को नजरअंदाज नहीं करें- सचिव सूचना
पटना, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क अनुपम कुमार, सचिव स्वास्थ्य लोकेश कुमार सिंह एवं अपर…
ब्रेकिंग – मोदी कैबिनेट नहीं शामिल होंगे जेटली, ख़राब सेहत का हवाला देते हुए पीएम को लिखा पत्र
बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें दूसरे कार्यकाल में मंत्री…
