पटना: बिहार के भवन निर्माण विभाग ने पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि को आदेश दिया है कि वें पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का सरकारी बंगला खाली करवायें. इस आदेश के बाद लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अपना पांच देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला खाली करना होगा. ऐसा नहीं करने पर उनसे मकान जबरदस्ती खाली कराया जाएगा. बता दें कि यह कार्रवाई पटना हाईकोर्ट की एकल पीठ के एक आदेश के आधार पर की जा रही है.इस आदेश के बाद तेजस्वी यादव की ओर से कहा गया था कि वें हाई कोर्ट में इस आदेश को चुनौती देंगे. लेकिन मियाद पूरी होने के बाद भी वे कोर्ट से स्टे नहीं ला पाए. अब सरकार ने इसी आधार पर पटना जिला प्रशासन को बंगला खाली कराने का आदेश को दिया. इस मुद्दे पर बिहार के भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा, “जब महागठबंधन की सरकार बनी थी तो मंत्रियों को आवास दिया गया था. उसके बाद जब एनडीए की सरकार बनी तब नए मंत्री मंडल का गठन हुआ. जिसके बाद उन्हें आवास खाली करने के लिए एक महीने का समय दिया गया था. लेकिन तेजस्वी यादव व कुछ पूर्व मंत्री इसके खिलाफ कोर्ट चले गए.” महेश्वर ने कहा, “कोर्ट के आदेश के बाद सभी पूर्व मंत्रियों ने आवास खाली कर दिए थे. लेकिन, तेजस्वी ने आदेश को नहीं माना और वे डबल बेंच पर चले गए. अब डबल बेंच में सरकार की जीत हुई है.” महेश्वर हजारी ने तेजस्वी यादव से बंगला खाली करने की अपील की है. उन्होंने ये भी कहा कि तेजस्वी यादव अब खुद ही बंगला खाली कर देंगे.
Related Posts
मुख्यमंत्री ने की पुलिस विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
पटना, 21 दिसम्बर 2017 आज 1 अणे मार्ग स्थित विमर्श में मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार की अध्यक्षता में पुलिस विभाग …
मुख्यमंत्री ने तुरकौलिया प्रखण्ड के ग्राम परषुरामपुर में भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया
पटना, 13 दिसम्बर 2017 : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज समीक्षा यात्रा के क्रम में तुरकौलिया प्रखंड के अन्तर्गत …
डायरेक्ट टू विल्लेज पैथोलॉजी सेवा का राज्य स्तरीय लोकार्पण
अनूप नारायण सिंह पटना .डॉ प्रभात रंजन डाईगोनेस्टिक एंड रीसर्च सेण्टर,पटना द्वारा बिहार के ग्रामीण इलाको में प्रारंभ किये गए…
