फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों द्बारा राफ़ेल जेट जंगी विमान कार्यक्रम को द्बिपक्षीय रक्षा सहयोग का अहम पहलू करार देने के साथ ही फ्रांस ने भारत द्बारा और 36 राफ़ेल जेट विमान खरीदने के विषय पर वार्ता शुरु करने के प्रति अपनी इच्छा प्रकट की है। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में फ्रांस सरकार ने संकेत दिया है कि उसकी इच्छा है कि दोनों पक्ष भारतीय वायुसेना के वास्ते और राफ़ेल जेट जंगी विमानों की खरीद की घोषणा करें। सूत्रों ने बताया कि राफ़ेल सौदे का मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैक्रों की भेंटवार्ता के दौरान उठा। मैक्रों ने मोदी के साथ वार्ता के बाद कहा कि भारत ने (राफ़ेल जंगी जेट) इस संबंध संप्रभु फैसला किया और हम इस क्षेत्र में प्रगति की निगरानी कर रहे हैं। हम बिल्कुल चाहते हैं कि यह कार्यक्रम चलता रहे। भारत ने 36 राफ़ेल जंगी जेट विमान खरीदने के लिए 2016 में फ्रांस के साथ दोनों सरकारों के बीच सौदा किया था।
फ्रांस चाहता है कि भारत 36 और राफेल जेट जंगी विमान खरीदे
