पटना: बुधवार को राजधानी में एक रिटायर्ड एयर फोर्स जवान ने खुद को गोली मार ली है। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। रिटायर्ड आर्मी जवान ने गोली अपनी ही रिवाल्वर से मारी है। मामला किदवईपुरी की है। घटना उसी के घर की है। जवान किदवईपुरी के सरस्वती अपार्टमेंट में रहता था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आत्महत्या किन कारणों से की गई है इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद से अपार्टमेंट में सनसनी मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम उद्यान सिंह है। वे किदवईपूरी के संरस्वती अपार्टमेंट में रहते थे। मूल रूप से उद्यान सिंह बिक्रम थाना के सरवां भदसारा के रहने वाले हैं। जवान की वाडी पर पैंट-शर्ट के अलावा गाऊन भी है। जिससे अंदाज लगाया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद तैश में आकर जवान ने खुद को गोली मारी होगी। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई है। एफएसआई की टीम को जांच के लिए लगाया गया है।
Related Posts
पटना राजेंद्र नगर के वैशाली चौक पर दूसरे मेडिकल मेगा कैंप चालू
राजेंद्र नगर के वैशाली चौक पर दूसरे मेडिकल मेगा कैंप चालू पप्पू यादव ने सांसदों और विधायकों के लिए राइट…
बीएसएफ ने पांच घुसपैठियों को मार गिराया, नशीले पदार्थ और भरी मात्र में हथियार बरामद
दिल्ली :-भारतीय जवान ने एक बार फिर घुसपैठियों को सीमा में प्रवेश होने से पहले मार गिराया। बीएसएफ ने पंजाब…
मसौढ़ी: तेजप्रताप यादव ने किया राजद प्रखंड कार्यलय का उद्घाटन, मौजूद रहे राजद कार्यकर्ता
रिपोर्ट:- नीरज कुमार मसौढ़ी: शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के नए कार्यालय का उद्घाटन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने किया…
