मसौढ़ी: महिलाओं को स्वलम्बी बनाने के लिए “कन्या विवाह एवं महिला जनकल्याण सोसाईटी “सचिव शैलेश कुमार के द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रधान कार्यालय एस०डी०एम०आवास के सामने मासौढ़ी पटना के द्वारा संचालित किया गया। जिसमे सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाएं काफी संख्या शिरकत की। महिलाओं को संबोधित करते हुए संस्था के सचिव शैलेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए जनहित में पालीथिन के उपयोग पर लगाये गए रोक को जितनी प्रशंसा की जाये, कम होगी । न सड़ने वाली न गलने वाली पालीथीन आम जन के लिए विकराल समस्या बनते जा रहें थे जिसपर रोक लगाना जरूरी हो गया था, पालीथीन के विकल्प के लिए हम अपने ग्रमीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाते हुए औधोगिक प्लान्ट की व्यवस्था करने जा रहे है,जिसमे विकल्प रूप में हमारी महिलाएं, कपड़ा और जूट का थैला और बैग तैयार कर आम उपभोगताओं के सहूलियत को ध्यान रखते हुए हॉलसेल रिटेल दुकानदारों को सस्ती दर पर उपलब्ध कराने का काम करेगी। उक्त अवसर पर संस्था के सलाहकार सुरेंद्र कु०गौतम, कुंदन मिश्रा, सुनील पासवान, रिंकू देवी, राजीव पांडेय, ज्ञानती देवी, रीना देवी, सुनीता देवी, सुनैना देवी, नावलखिया देवी, शांति देवी, बबली देवी, अनीता देवी, शोभा देवी, संगीता देवी, पूजा देवी, शांति देवी, क्रांति देवी, सियामानी देवी, सोभा कुमारी एवं संस्था के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
Related Posts
राज्यपाल के हाथों मिली शम्भुनाथ सिकरिया को ” डॉक्टर ऑफ़ लिट्रेचर ” की मानद उपाधि
पटना : इंटरनेशनालाईजेसन ऑफ़ हायर एजुकेशन विषय पर आधारित अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस सह सेमिनार में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त समाजसेवी…
अटल बिहारी वाजपेयी का कुशलक्षेम लेने एम्स पहुंचे सीएम नीतीश
पटना- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को दिल्ली में एम्स पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का कुशलक्षेम लिया। इस क्रम…
महागठबंधन टूटने के बाद लालू ने किया शक्तिप्रदर्शन, कहा ये नीतीश कुमार की अंतिम पलटी है
अभिषेक कुमार सिंह की रिपोर्ट महागठबंधन के टूटने के बाद राजद प्रमुख लालू यादव द्वारा पहली बार शक्ति प्रदर्शन के…
