पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पटना स्थित बंगला खाली कराने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसवाले वापस लौट गए हैं। बंगला खाली कराने पहुंची टीम फिलहाल हाईकोर्ट में दाखिल अपील की कापी लेकर लौट गई है। बंगले के बाहर राजद विधायकों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा बना हुआ है। ये सभी दिल्ली से तेजस्वी यादव के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। पटना के 5 देशरत्न मार्ग पर स्थित बंगले को खाली करवाने के लिए टीम जब वहां पहुंची तो बंगले के गेट पर एक पोस्टर चिपका हुआ मिला। तेजस्वी यादव के बंगले पर जो पोस्टर चिपका हुआ है उसपर लिखा है कि बंगले को खाली कराने के खिलाफ पटना उच्च न्यायालय में अपील दाखिल की गई है और अपील के अंतिम निष्पादन तक बंगले के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। इस बीच बंगले के बाहर एकत्र राजद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। तेजस्वी यादव इस वक्त दिल्ली में हैं।
Related Posts
जेडीयू विधायक श्याम बहादुर सिंह का इस्तीफा नामंजूर
पटना-पचरुखी चीनी मिल की जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासन व पुलिसिया कार्रवाई से नाराज बड़हरिया के जेडीयू विधायक श्याम बहादुर…
मोदी कैबिनेट का हुआ आज विस्तार, 4 मंत्रियों ने कैबिनेट और 9 मंत्रियों ने राज्यमंत्री के रूप में ली शपथ
नई दिल्ली। आज नरेंद्र मोदी कैबिनेट का तीसरा और संभवत: आखिरी विस्तार हुआ। भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह के…
बिहार सरकार पर गरम हुए पप्पू यादव, कहा रिया चक्रबर्ती ने करावाई सुशांत की हत्या, सरकार जागी 45 दिन बाद
पटना, 3 अगस्त: सुशांत सिंह राजपूत की महिला मित्र रिया चक्रबर्ती पर सुशांत की हत्या का आरोप लगाते हुए जन…
