पटना-पचरुखी चीनी मिल की जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासन व पुलिसिया कार्रवाई से नाराज बड़हरिया के जेडीयू विधायक श्याम बहादुर सिंह द्वारा इस्तीफा देने की जानकारी मिलते ही समर्थक हैरान हो गए। कहा जा रहा है कि पचरुखी में प्रशासन के रवैया से क्षुब्ध बड़हरिया विधायक ने अपना इस्तीफा रविवार को प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को सौंपा, हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने श्याम बहादुर सिंह का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। जेडीयू के मीडिया संयोजक निकेशचंद तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है, उन्होंने विधायक को क्षेत्र में जाकर अपना कार्य करने को कहा है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि प्रशासन गलती करेगा तो कार्रवाई होगी। जेडीयू जिलाध्यक्ष ने बताया कि विधायक का मोबाइल बंद आ रहा है, उनके इस्तीफा देने व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उसे स्वीकार नहीं करने की जानकारी भी मिल रही है।
Related Posts
ये बात तो पक्की है ये जो बिहार पर भार है, नीतीशे कुमार है- लालू प्रसाद
पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने अपने अंदाज में नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कविता के…
बिहार में सुबह 9 बजे तक 8.73% मतदान
दूसरे चरण के लिए बिहार के किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, और बांका संसदीय क्षेत्र में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग…
यश कुमार की फिल्म ‘नागराज’ का फर्स्ट लुक आउट
भारत को सांपों का देश कहा जाता है और यहां सांपों के पूजा भी की जाती रही है। सांपों में…
