धनरूआ: शुक्रवार की देर रात धनरुआ प्रखंड के कैली गांव के खलिहान में रखे पिंज में अचानक आग लग गई, आग कैसे लगी इसका पता नही चल पाया । आग से 3 लाख रुपये के फसल जलकर ख़ाक हो गए । जानकारी के मुताबिक प्रखंड के कैली गांव में सतेंद्र कुमार के खलिहान में अचानक आग लग गई । किसान के मुताबिक रात में करीब 1 बजे आग की लपटें देखी जब तक लोग जागते आग ने अपना काम पूरा कर दिया। 10 बीघे के फसल को काटकर खलिहान में रखा गया था। पूरी गांज जल गई। घटना के बाद सुबह धनरुआ पुलिस पहुंची। आग लगने की सूचना लोगो ने फायर बिग्रेड को दी, सुचना पाकर मौके पर फायर बिग्रेड पहुंची। तब तक आग से सब कुछ समाप्त हो चूका था।।इस बाबत सतेंद्र कुमार ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
Related Posts
बक्सर-मोहनिया के बीच साढ़े नौ सौ करोड़ की लागत से बनेगी सड़क
प्रधानमंत्री ने बिहार को दी एक नये नेशनल हाइवे की सौगात। राजद के राजपाट में केन्द्र की यूपीए सरकार ने…
जाप और पप्पू ब्रिगेड जिसका कोई नहीं उसके लिए बने सहारा- एजाज़ अहमद
जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद ने कहा कि पूरे राज्य में गरीब जरूरतमंदों एवं निस्सहाय…
गोड्डा ललमटिया के असमाजिक तत्व सुदामा सिंह व अन्य चार- पांच लोगों ने पत्रकारों पर किया जानलेवा हमला- कैमरा व मोबाइल को किया क्षतिग्रस्त
दिलखुश कुमार झारखंड के गोड्डा जिले अंतर्गत मरांग बुरु फैमिली होटल ललमटिया में कोरोना वायरस को लेकर समाचार संकलन के…
