पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पटना स्थित बंगला खाली कराने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसवाले वापस लौट गए हैं। बंगला खाली कराने पहुंची टीम फिलहाल हाईकोर्ट में दाखिल अपील की कापी लेकर लौट गई है। बंगले के बाहर राजद विधायकों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा बना हुआ है। ये सभी दिल्ली से तेजस्वी यादव के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। पटना के 5 देशरत्न मार्ग पर स्थित बंगले को खाली करवाने के लिए टीम जब वहां पहुंची तो बंगले के गेट पर एक पोस्टर चिपका हुआ मिला। तेजस्वी यादव के बंगले पर जो पोस्टर चिपका हुआ है उसपर लिखा है कि बंगले को खाली कराने के खिलाफ पटना उच्च न्यायालय में अपील दाखिल की गई है और अपील के अंतिम निष्पादन तक बंगले के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। इस बीच बंगले के बाहर एकत्र राजद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। तेजस्वी यादव इस वक्त दिल्ली में हैं।
Related Posts
पटना में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस पलटने से 7 की मौत, दर्जनों घायल
पटना : बारातियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई है. बस के पलट जाने से 7 लोगों…
बारिश-बाढ़ से बिहार में हाहाकार, dm, sp निकले सड़को पर जायजा लेने
बारिश-बाढ़ से बिहार में हाहाकार, dm, sp निकले सड़को पर जायजा लेने मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में भारी…
पर्यावरण संरक्षण के लिए मोर्निंग वाक ग्रुप के द्वारा जयनगर में साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन।
मधुबनी जिला के जयनगर शहर में मॉर्निंग वॉक ग्रुप के द्वारा प्रत्येक सप्ताह में पौधारोपण कार्यक्रम किया जाता है।इसी कड़ी…
