धनरुआ: राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक और घटना को अंजाम दे दिया है। यहां नए साल के दूसरे दिन फिर एक छात्र की गोली मारकर हत्या की गई है। छात्र को गोली सुबह मारी गई। वारदात को अंजमा देकर आयोपित फरार हो गए हैं। मामला पटना के धनरुआ का बताया जा रहा है। यहां एक छात्र को मारी गोली मार दी गई है। घटना के बाद घायल छात्र को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि वारदात को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया। आरोप गांव के दबंगों पर ही लगा है। घटना धनरुआ के महमदपुर की है। यहां अनुज मालाकार के 21 वर्षीय पुत्र अनिश कुमार को गोली मारी गई है। छात्र की उम्र करीब 21 साल बताई जा रही है। मृतक से आरोपितों का काफी दिन से विवाद चल रहा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी में युवक की हत्या की गई है। छात्र को गोली मारकर दबंग फरार हो गए हैं। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है।
Related Posts
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने पद का दुरुपयोग किया था -सुशील कुमार मोदी
अपने मुख्यमंत्रित्व काल में राबड़ी देवी ने पद का दुरुपयोग कर एमएलए को-ऑपरेटिव की 10-10 लाख रुपये बाजार मूल्य की…
पटना – शत्रुध्न सिन्हा के नामांकन के बाद लापता हो जाने को लेकर थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराने जा पहुचे क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष।
पटना साहिब लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुध्न सिन्हा के नामांकन के बाद लापता हो जाने को लेकर थाने मे प्राथमिकी…
रेलवे ट्रैक पर मिला JDU विधायक बीमा भारती के बेटे का शव, जांच में जुटी पुलिस
पटना : विधायक बीमा भारती के बेटे का शव पटना में रेलवे ट्रैक पर मिला है. मौत के कारण का…
