किसान क्रिकेट लीग: ख़ुशी स्पोर्ट्स ने 22 रनों से कैरियर क्रिकेट अकादमी को हराया ।

रिपोर्ट:-नीरज कुमार

मसौढ़ी: किसान क्रिकेट लीग का तीसरा लीग मैच कैरियर क्रिकेट एकेडमी और ख़ुशी स्पोर्ट्स के बिच खेला गया। आज के मैच के मुख्य अतिथि नारी जनशक्ति संघ के अध्यक्ष आशा किरण देवी और दानेन्द्र समदर्शी (जवाहर नवोदय विधलाय जेहानाबाद) मौजूद थे। जिन्होंने मैच का विधिवत उदघाटन कर दोनों टीमों को खेलभावना से खेलने का सलाह दिये। राजीव कुमार मोनू के हरफनौला प्रदर्शन से ख़ुशी स्पोर्ट्स ने मैच को 22 रन से जीत दर्ज किये। आज के मैच में ख़ुशी स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.1ओवर्स में 195 रन बनाकर सिमट गयी। लक्ष्य का पीक्षा करते हुए कैरियर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 28.3 ओवर्स में 173 रन बनाकर सिमट गयी। ख़ुशी स्पोर्ट्स की ओर से राजीव कुमार मोनू ने बल्लेबाजी में 27 रन और गेंदबाजी में 4 विकेट प्राप्त किये। आज के मैच में राजीव कुमार मोनू को हरफनौला खेल के लिए मैन ऑफ़ दी मैच चुना गया। आज के मैच के दोनों मुख्य अंपायर के रूप में वरुण सिंह और राहुल मिश्रा ने अपनी भूमिका निभाये। स्कोरर के रूप में ऋतिक रौशन और शुभम थे।

संक्षिप्त स्कोर:- ख़ुशी स्पोर्ट्स:- 195/10 (29.1) ओवर्स
गणेश :– 77 रन (64) गेंद
राजीव कुमार मोनू:–27 रन (18) गेंद

अजित:– 5.1ओवर्स 30 रन 3 विकेट
संजीत :– 2 ओवर्स 11 रन 2 विकेट

कैरियर क्रिकेट एकेडमी:– 173/10(28.3) ओवर्स
अभिनव कश्यप:– 46 रन (53) गेंद
संजीत :– 20रन (25) गेंद
राजीव कुमार मोनू :– 6 ओवर्स 19 रन 4 विकेट
सूरज — 4 ओवर्स 22 रन 1 विकेट

मैन ऑफ़ दी मैच:– राजीव कुमार मोनू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *