पटना : राज्य में बिगड़ते कानून-व्यवस्था को लेकर जन अधिकार पार्टी (लो) के कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च निकाला. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गर्दनीबाग धरना स्थल से राजभवन मार्च निकाला. वहीं, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर जाप कार्यकर्ताओं को राजभवन जाने से रोक दिया. पुलिस द्वारा जुलूस को रोके जाने से जाप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. इस दौरान जाप कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया. मामला बिगड़ते देख पुलिस ने जाप कार्यकर्ताओं पर लाठी भी भांजी. बावजूद उसके जाप कार्यकर्ताओं को तांडव जारी रहा. जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा. वहीं, इस झड़प के दौरान कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है.ज्ञात हो कि यह मार्च पूर्व से ही तय था. 17 दिसंबर को पत्रकार वार्ता में सांसद पप्पू यादव ने इसकी जानकारी दी थी. जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा था कि बिहार में न किसानों की हालत अच्छी है, न लोग सुरक्षित हैं. मेडिकल और एजुकेशन माफिया की चांदी है, जिसे सरकार का समर्थन मिलता है. इसलिए जन अधिकार पार्टी इनके खिलाफ 21 दिसंबर को राजभवन मार्च करेगी. साथ ही इन मुद्दों को लेकर वे सदन भी में उठायेंगे. इसके अलावा पार्टी अपराध व किसानों के सवाल पर पार्टी प्रदेश भर में चरणबद्ध तरीके से धरना-प्रदर्शन करेगी. सांसद ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो बिहार बंद भी किया जायेगा. पूरा बिहार सूखाड़ के चपेट में है. लेकिन सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है. धान का समर्थन मूल्य तय होने के बावजूद राज्य में इसकी खरीद नहीं हो रही है. यही वजह है कि 11 सौ के नीचे दलाल, पूंजीपति और बिचौलिये द्वारा धान खरीदा जा रहा है. किसानों के सवाल पर प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री से भी मुलाकात करेंगे.
Related Posts
जनतांत्रिक विकास पार्टी बिहार की 25 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव : अनिल कुमार
29 मार्च को होगी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पटना। जनतांत्रिक विकास पार्टी ने बिहार की 40 लोकसभा सीटों में…
शुक्रिया वशिष्ठ का शुभारंभ 20 फरवरी को, समारोह में शामिल होंगे कई दिग्गज
पटना। आइंस्टाइन के सिद्धांत को चुनौती देने वाले महान गणितज्ञ पद्मश्री डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह की स्मृतियों को सहेजने मे…
रक्सौल: प्रखण्ड स्तरीय एक दिवसीय आंगनबाडी सेविका प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ।
रिपोर्ट-सुबोध कुमार। रक्सौल:मंगलवार को आशिष परियोजना डंकन अस्पताल रक्सौल प्रखंड सभागार में सभी आंगनबाड़ी सेविकाओ के बीच प्रखंड स्तरीय एक…
