पटना- पत्नी और बेटी के सामने हीं दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, लगातार पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं अपराधी

पटना : पटना में अपराधियों और पुलिस के बीच “तू डाल-डाल, मै पात-पात” वाला खेल जारी रखते हुए आज फिर खुनी वारदात को अंजाम दिया गया. पटना में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. युवक अपनी बाईक से वाइफ और बेटी के साथ जा रहा था. घटना पटना के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की है.

इस क्षेत्र के बीएमपी एरिया में शिव मंदिर के पास चंदन कुमार नमक युवक की हत्या कर दी गयी है. चन्दन फुलवारी शरीफ के महुआ बाग इलाके का रहने वाला है.

सुबह में अपनी पत्नी कुसुम और साढ़े तीन साल की बेटी को लेकर चंदन बाईक से निकला. बेटी को स्कूल छोड़ने रास्ते में ही बाइक से आए दो अपराधियों ने चंदन को गोली मार दी. गोली लगने के बाद भी गंभीर हालत में उसे बचाने की कोशिश की गई. तेजी से पास के ही प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.