लगातार तीसरी वार युवा जदयू मुंगेर के अध्यक्ष बने विक्की 

विक्की के लगातार तीसरी बार युवा जदयू मुंगेर के अध्यक्ष बनने पर जदयू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल ने कहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बहुत बहुत धन्यावाद देते हुए कहा निश्चित ही युवा जदयू मुंगेर मजबूती से आगे बढ़ेगा और आने वाले लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदेश सचिव सौरव निधि ने बधाई देते हुए कहा जदयू मे काम करने वाले को सम्मान मिलता है, इसी कारण विक्की कुमार को लगातार तीसरी वार जवाबदेही दी गयी और जदयू को मजबूती देने में युवा जदयू महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा बधाई देने वाले में जदयू नगर अध्यक्ष बड़े भाई गुड्डू राइन जी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मिथिलेश मंडल जी किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुजीत मण्डल जी मनीष यादव विक्रम यादव आशीष सिंह तोमर प्रणव सिंह राहुल मिश्रा सुभाष सिंह राहुल मंडल संतोष कुमार राकेश रंजन सहित सैकड़ों साथी बधाई दिए सम्मानित होने के क्रम में युवा जिलाध्यक्ष विक्की कुमार ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल प्रदेश सचिव सौरव निधि युवा प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने जो विश्वास मुझ जैसे गरीब कार्यकर्त्ता पर पुनः दिखाया है जो भरोसा किया है उसे कभी टूटने नहीं दूँगा। तन मन धन से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहेगे। सभी सम्मानित अभिभावक स्वरुप पदाधिकारी एवं सभी सम्मानित साथी का दिल से आभार।

Related posts