वंड्रस हट ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लोगों को दी शुभकामना

पटना, 08 मार्च वंड्रस हटने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लोगों को शुभकामना दी है। वंड्रस हट की फाउंडर डायरेक्टर डायरेक्टर सुष्मिता सिन्हा ने बताया आठ मार्च अंतर्राष्ठीय महिला दिवस के नाम से समर्पित है। इसे अंतर्राष्ठीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। महिलायें अब हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। आज के समय में महिलाएं किसी भी पैमाने पर पुरुषों से कम नहीं हैं। नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। यह जरूरी है कि हम स्वयं को और अपनी शक्तियों को समझें। जब कई कार्य एक समय पर करने की बात आती है तो महिलाओं को कोई नहीं पछाड़ सकता। यह उनकी शक्ति है और हमें इस पर गर्व होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में महिलाओं के खिलाफ भेद-भाव को खत्म करने के लिए इस दिन को खास सेलिब्रेट किया जाता है। साथ ही इस दिन को इसलिए भी सेलिब्रेट किया जाता है, जिससे महिलाओं के विकास पर ध्यान दिया जाए, साथ ही उनकी उपलब्धियों पर भी गौर किया जा सकें।इस दिन उन महिलाओं को याद किया जाता है, जिन्होंने उलब्धियां, जज्बे के साथ आगे बढ़ने से लेकर कई ऊच्चाईंयां हासिल की है।

Related posts

Leave a Comment