शौच को जा रही थी लड़की मुंह दाब कर किया दुष्कर्म

rape-graphics

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के गांव में शौच करने गयी एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। घटना के बाद से युवक फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना में बयान दिया। इसके आधार पर दलसिंहसराय थाना में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गयी है।

पीड़िता ने बताया कि वह सुबह में शौच करने खेत जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसका मुंह दाब दिया और बगल के ढैचा के खेत में ले गया, जहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी ने इसकी सूचना परिजनोँ को दी।परिजन पीड़िता को लेकर दलसिंहसराय थाने पहुँचे। वहां से पुलिस पीड़िता को लेकर महिला थाने समस्तीपुर पहुंची। पीड़िता का बयान कलमबंद कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Related posts

Leave a Comment