विवेक विद्यालय में इन्ट्रा स्कूल गणित प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

आज छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में गणित विषय का इन्ट्रा स्कूल गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | जिसमें विद्यालय के बच्चों ने तमाम तरीकों से अपने-अपने मॉडल सजाए। इस प्रदर्शनी में वर्ग 7 से 12 तक के छात्रों ने हिस्सा लिया, सभी कक्षाओ को तीन भागो में विभाजित कर मॉडलों को प्रदर्शित किया गया |
उक्त अवसर पर गणित विभाग के शिक्षकों ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए बच्चों के प्रदर्शनी को सफल बनाने में अहम् भूमिका निभाई |
प्रदर्शनी में ग्रुप A से वर्ग 8वी के ओम कुमार तथा अंकित कुमार को विजेता एवं वर्ग 7वी के बन्दना सागर एवं सुमन कुमारी को उपविजेता | ग्रुप B से वर्ग 9वी के निखिल दुबे एवं आयुष कुमार रॉय को विजेता एवं वर्ग 10 वी के हिमांशु कुमार सिंह एवं अमित कुमार साह को उपविजेता | ग्रुप C से वर्ग 11वी के अंकिता कुमारी एवं अमन राज को विजेता तथा वर्ग 12वी विकाश उपाध्याय एवं प्रेम तिवारी को उपविजेता घोषित किया गया |

Related posts

Leave a Comment