विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण किया साईं बाबा का महाप्रसाद

पटना, 27 जुलाई 2026

श्री साईं शिव कृपा मन्दिर न्यास द्वारा श्री साईं बाबा प्राण प्रतिष्ठा के सत्ताईसवें वार्षिक महोत्सव के द्विदिवसीय कार्यक्रम के दुसरे दिन प्रातः साईं बाबा का मंगल स्नान कराया गया उसके पश्चात् दूध, घी, मधु, दही, चन्दन एवं गंगा जल से उनका अभिषेक किया गया I वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री साईं बाबा की विशेष पूजा अर्चना की गयी तथा उनका विशेष श्रृगार कराया गया Iउक्त अवसर पर साईं भक्तों की भारी भीड़ उपस्थित थी I अपराह्न 12 : 30 बजे से विशाल भंडारा सह महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम आरम्भ किया गया जो रात्रि 9 बजे तक चलता रहा।

जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया I पच्चीस हजार से ज्यादा साईं भक्तो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया I श्री साईं शिव कृपा मन्दिर न्यास समिति के अध्यक्ष अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति ,पटना उच्च न्यायालय श्री राधा मोहन प्रसाद, न्यास के सचिव राजेश कुमार डब्लू ने बताया कि शीघ्र हीं न्यास द्वारा आमजनों के लिए एम्बुलेंस एवं मुक्ति रथ संचालित करने की योजना है जिसे आम भक्तों के सहयोग से पूर्ण कराया जाएगा I समारोह में कई बिशिष्ठ व्यक्तियों ने शिरकत की, जिसमे प्रमुख रूप से श्री साईं शिव कृपा मन्दिर के संस्थापक अध्यक्ष एवं निर्माणकर्ता तथा बिहार राज्य सवर्ण आयोग के उपाध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, विधान पार्षद संजय प्रकाश मयूख, कुम्हरार के विधायक संजय कुमार गुप्ता, पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश राज कुमार सहाय, पटना की महापौर सीता साहू, उप महापौर रश्मि चंद्रवंशी , हाजीपुर के पूर्व उपमहापौर कुमार अनिकेत श्रीवास्तव , समेत कई अन्य शामिल हैं ।

न्यास समिति के सचिव राजेश कुमार डब्लू , कोषाध्यक्ष कुमार नीरज, सदस्य संजय कुमार रजक , डॉ. चंचला कुमारी, डॉ सहजानन्द सिंह, अखिलेश सिंह, रतन कुमार सिन्हा, पूर्व न्यासी शिव कुमार शर्मा, शशिधर झा, अजीत कुमार , पूर्व न्यासी एवं मीडिया प्रभारी अतुल आनन्द सन्नू , दीपक कुमार अभिषेक , मधुप मणि पिक्कू, अमिताभ, राजेश सिन्हा , अमर कुमार सिन्हा एवं विनीता कुमारी, सबिता कुमारी,मणि कुमारी , माधवी सिंह, प्रिया राजपूत, धीरज कुमार, चंद्रप्रकाश, करन कुमार, आयुष कुमार, सौरव अग्रवाल, आशीष कुमार, बलिराम श्रीवास्तव , राणा कुमार आदि मौजूद थे
उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अतुल आनन्द सन्नू ने दी।

Leave a Reply