विप सभापति ने जताया शोक

पटना। बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दु:ख एवं शोक संवेदना व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि नेताजी एक महान व कुशल समाजवादी राजनेता, समाजसेवी एवं जमीन से जुड़े व्यक्ति थे। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं सहनशक्ति प्रदान करें।

वहीं बिहार विधान परिषद के उप सभापति डा रामचंद्र पूर्वे ने महान समाजवादी नेता एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नेता जी के निधन से राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। डॉ पूर्वे ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

Related posts

Leave a Comment