दर्पण देख कर या पुष्प सूंघकर यात्रा करें, पढ़ें 22 फरवरी सोमवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 22/02/2021 दिन सोमवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:20
सूर्यास्त:-शायं 05:40
ऋतु:-बसंत
माह:-माघ
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-दशमी
नक्षत्र:-मृगशिरा
योग:-प्रीति
करण:-गर
अमृतमुहूर्त:-प्रातः06:32 से 07:57तक
राहूकाल:-प्रातः07:30 से09:00 तक
दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
दिशाशूल बचाव:- आज दर्पण देख कर या पुष्प सूंघकर यात्रा करें।

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज व्यापार सामान्य रहेगा।
आज आप घर की बातों के प्रति अधिक ही ध्यान देंगे। परिवारजनों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण चर्चा करेंगे तथा घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई साज-सजावट का विचार करेंगे। आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की और से सम्मान मिल सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मंगल यात्रा संभव है।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:- आज विदेश में स्थित स्नेहीजन तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति के लिए अच्छा अवसर है। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। एक-दो धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन प्रफुल्लित होगा। कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। फिर भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:- आज विरोधी मानसिकता के लोगों से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ तथा रोगोपचार प्रारंभ करना हितकर नहीं होगा। क्रोध की भावना को संयम में नहीं रखेंगे तो अनिष्टकर प्रसंग होने की संभावना है। खर्च अधिक होगा। धन के संकट का अनुभव होगा। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज वैभवी जीवनशैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज मंगल दायक यात्रा सम्भव है।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- आज आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतिएगा। जिससे संघर्ष टाल सकेंगे। दैनिक कार्य में विध्न आ सकते हैं। इसलिए कार्य संपन्न होने में मदद मिलेगी। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। माता की चिंता बनी रहेगी।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:- आज आप किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहें। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएँ आएँगी। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट से सम्बंधित पीडा़ हो सकती है। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतिएगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:- आपके लिए समय शुभ है। मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। निकट के सम्बंधियो के साथ झगडे या विवाद के कारण मन को चोट पहुंचने के प्रसंग बनेंगे।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:- आज नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन शुभ है। दिनभर चित्त की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ गृहविषयक आवश्यक चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्घि के योग है। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन प्रफुल्लित होगा। कार्य सफलता मिलेगी।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:- आज आपका दिन मिश्र फलदायी है। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। कार्यभार भी बढ सकता है। निरर्थक खर्च होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज प्रातःकाल का प्रारंभ ईश्वर स्मरण के साथ होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। धार्मिक रुप से पूजनविधिे भी आप कर पाएँगे। पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे। व्यावसायिक और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारीगण भी संतुष्ट होंगे। आपके कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे। मानसिकरुप से शांति बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट से दूर रहिएगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:- आज शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखिएगा। अदालती कार्यवाही में संभलकर चलिएगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। किसी का भला अपनी हानि होने पर भी आप कर पाएंगे। वाणी और क्रोध पर संयम बरतिएगा। अकस्मात का योग है।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:- आज आकस्मिक धनलाभ की संभावना अधिक है। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बचपन के या पुराने मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद छाया रहेगा। नए मित्रों से भी संपर्क हो पाएगा। जिसका लाभ भविष्य में आपको होगा। सामाजिक प्रसंग के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आर्थिकरुप से लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।

आप अपने पूजा घर में फर्श के लिए हल्के पीले या सफेद रंग के संगमरमर का उपयोग श्रेष्ठ माना है।

।।इति शुभम्।।

आचर्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् संगीतमय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता
श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *