घर घर तिरंगा वितरण करने पहुंचे विधायक संजीव चौरसिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज़ादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत पुनाईचक में दीघा विधायक डॉ संजीव चौरसिया हर घर तिरंगा वितरण कर नगरवासियों से तिरंगा झंडा फहराने का आग्रह किया।

इस मौके पर विधायक संजीव चौरसिया ने कहा की राष्ट्रभक्ति का संदेश लिए भाजपा कार्यकर्ता संग नगरवासियों से हर घर तिरंगा फहराने के लिए आग्रह किया और उनके बीच तिरंगा वितरण किया।

प्रधानमंत्री जी के आह्वान के बाद आज देशभर में देशवासियों में हर घर तिरंगा के उत्सव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी घरों पर तिरंगा फहराया जाएं। तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है।

इस मौके पर भाजयुमो पटना महानगर महामंत्री राहुल रंजन, जिलामंत्री अमित गोलू, जिशु सिंह, छोटू सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रमाकांत मोनी, पार्षद प्रत्याशी मधु कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment