एम फूड एकादश ने जीता स्व. टीएन मिश्रा-विंध्याचल चौबे स्मृति क्रिकेट मैच

पटना। स्वर्गीय टीएन मिश्रा एवं विंध्याचल चौबे स्मृति में आयोजित दिवा-रात्रि क्रिकेट मैच में एम फूड एकादश ने गूँज एकादश को 46 रनों से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। मुकाबला आशियाना-दीघा रोड स्थित आशियाना स्पोर्ट्स एरिना में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एम फूड एकादश ने 8 ओवर में 97 रन बनाए। जवाब में गूँज एकादश की टीम 51 रन पर ऑल आउट हो गई। एम फूड एकादश के प्रतीक कुमार को मैन ऑफ द मैच तथा गूँज एकादश के शिवांश चतुर्वेदी को बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर चुना गया। दोनों को चाँदी का नोट देकर सम्मानित किया गया।

सभी खिलाड़ियों को झंडू च्यवनप्राश एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम के कप्तान सुरेश कुमार मिश्रा ने ट्रॉफी प्राप्त की।

इस अवसर पर गूँज के स्टेट हेड शिवजी चतुर्वेदी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य पूर्वजों की स्मृति को सम्मान देने के साथ नई पीढ़ी को उनसे जोड़ना है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारा बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

मुख्य अतिथि बिपिन कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की। कप्तान सुरेश मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply