उर्स के अवसर पर चिचाकी में रूकेंगी तीन जोड़ी ट्रेनें

पटना। रेलवे द्वारा उर्स के अवसर पर पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो कोडरमा के मध्य स्थित चिचाकी स्टेशन पर 26 फरवरी से 7 मार्च तक अस्थायी रूप से तीन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का दो-दो मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है।

18625 पूर्णिया कोर्ट हटिया एक्सप्रेस 16.17 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 16.19 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 18626 हटिया पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 10.12 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 10.14 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 13151 कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस 18.04 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 18.06 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 13152 जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस 08.43 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 08.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

13307 धनबाद फि रोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस 22.50 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 22.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 13308 फि रोजपुर धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस 03.04 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 03.06 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

श्वेता