मेमू पैसेंजर स्पेशल के बदला समय

पटना। 16 फरवरी से बख्तियारपुर और राजगीर के बीच चलने वाली 03624 व 03623 बख्तियारपुर राजगीर बख्तियारपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल के समय सारणी में बदलाव किया जा रहा है।

06324 बख्तियारपुर राजगीर मेमू पैसेंजर स्पेशल 16 फरवरी से परिवर्तित समयानुसार 07.30 बजे बख्तियारपुर से खुलकर 07.44 बजे हरनौत, 07.53 बजे वेना, 08.03 बजे रहुई रोड, 08.10 बजे सोहसराय हाल्ट, 08.17 बजे बिहार शरीफ, 08.26 बजे पावापुरी रोड, 08.35 बजे नालन्दा, 08.43 बजे सिलाव रूकते हुए 09.25 बजे राजगीर पहुंचेगी।

वहीं वापसी में 03623 राजगीर बख्तियारपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 16 फरवरी से परिवर्तित समयानुसार 09.45 बजे राजगीर से खुलकर 12 बजे बख्तियारपुर पहुंचेगी ।

श्वेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *