मुंद्रिका सिंह यादव बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक

पटना : ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी ओबीसी प्रकोष्ठ ने अपने संगठन के विस्तार की घोषणा करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों के नियुक्ति की घोषणा की। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय सचिव के सी वेणुगोपाल द्वारा घोषित नवनियुक्त पदाधिकारियों में बिहार से मुंद्रिका सिंह यादव को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

मुंद्रिका सिंह यादव को पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से बिहार कांग्रेस के नेताओं तथा उनके गृह जिला नालंदा के लोगों ने हर्ष जताते हुए पार्टी नेत्तृत्व के प्रति आभार जताया है। विदित हो कि इससे पहले मुंद्रिका सिंह यादव पार्टी के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ में बिहार के प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त थे।

उनके कार्य तथा पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें बिहार से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन ने विस्तार के लिए चयनित किया है। अपनी नई जिम्मेवारी के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए मुंद्रिका सिंह यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में वह बिहार को और भी सशक्त तरीके से राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करेंगे।

साथ ही अब एक नई ऊर्जा के साथ पार्टी के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि किसी साधारण कार्यकर्ता को राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व देने का काम केवल कांग्रेस में ही संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *