हड़ताल पर सरकार की चुप्पी से मामला और उलझा

पटना। बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि पटना नगर निगम सहित राज्य के अन्य नगर निकायों के करीब 40 हजार कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के नवें दिन भी डटे रहे। अन्य कार्यों के अतिरिक्त सफ ाई व्यवस्था पूर्ण रूप से ठप रही।

वर्षों से कार्यरत दैनिक कर्मियों की सेवा को नियमित किए जाने एवं बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 में नगर निकायों की स्वायत्तता समाप्त करने संबंधी संशोधन को रद्द करने तक हड़ताल जारी रहेगी। चन्द्र प्रकाश ने यह भी जानकारी दी है कि कंकड़बाग वार्ड नंबर 29 में बिना वीडियो फु टेज की जांच किए एक दैनिक कर्मी पर एफ आईआर दर्ज किया गया है जबकि वीडियो फु टेज में चोरी करते कोई अन्य बाहरी व्यक्ति नजर आ रहा है।

संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने यह भी कहा कि वर्ष 2020 में दैनिक कर्मियों की मांगों को लेकर हुई हड़ताल एवं समझौते के बाद भी इनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जा रहा है। नगर विकास विभाग द्वारा टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि नगर विकास विभाग द्वारा अनावश्यक आदेश निकाला जा रहा है।

साथ ही निगम प्रशासन द्वारा झूठे एफ आईआर किए जा रहे हैं और हड़ताली कर्मियों को बदनाम किया जा रहा है। इससे हड़ताली कर्मियों के ऊपर कोई असर नहीं पडऩे वाला है। हड़ताली कर्मी कहीं भी तोडफ़ ोड़, मारपीट में सम्मिलित नहीं है। सफ ाई कर्मियों का हड़ताल शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

Related posts

Leave a Comment