प्रधानमंत्री, जम्मू के उप राज्यपाल और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के प्रति आभार- विजय सिन्हा

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौत पर भी कर रहें राजनीति- विजय सिन्हा

वैष्णो देवी जा रही बस दुर्घटना के कारण बिहार के 10 लोगों की मृत्यु हो गई जिसमें लखीसराय जिला के लगभग 07 लोगों की मृत्यु हुई है। भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा जी ने लखीसराय में मृतक के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया।

श्री सिन्हा ने प्रधानमंत्री जी सहित जम्मू के महामहिम उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा मृतक के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रूपये दिया गया एवं जम्मू के उप राज्यपाल के द्वारा मृतकों के आश्रित को पांच-पांच लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रूपये का मुआवजा दिया जा रहा है।

श्री सिन्हा ने मुआवजा दिलाने हेतु पहल करने के लिए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भी आभार व्यक्त किया।
श्री सिन्हा ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐसी दुःखद घटना पर भी राजनीति करने में जूटे हैं, जहां जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल द्वारा आश्रितों को पांच-पांच लाख का मदद किया जा रहा है वहीं बिहार सरकार मात्र दो-दो लाख ही दे रही है, जो कहीं से भी उचित नहीं है।

श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार अपनी जग हसाई ना कराये बल्कि मृतक के शव को लाने की व्यवस्था बनाये एवं पीड़ित परिजनों के जीवन यापन के लिए उचित व्यवस्था करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *