तेरापंथ महिला मंडल रजत जयंती समारोह का आयोजन

पटना, बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स स्थित साहू जैन हॉल के प्रांगण में तेरापंथ महिला मंडल रजत जयंती समारोह का आयोजन दो सत्रों में किया गया।

तेरापंथ महिला मंडल रजत जयंती समारोह का उद्घाटन पद्मश्री डॉ. आर. एन. सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने किया, उन्होंने भारतीय संस्कृति में महिलाओं के उच्च स्थान, सम्मान एवं योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अ.भा.ते.म.मंडल की ट्रस्टी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना बैद ने मंडल के कार्यक्रमों के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. शांति रॉय ने स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं के योगदान की चर्चा की। श्रीमती सोनम बागरेचा अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की बंगाल प्रभारी,  शशि बोहरा एवं सीमा बैद बिहार प्रभारी के रूप में सम्मिलित हुई।

कार्यक्रम का प्रारंभ मंगलाचरण से हुआ। तेरापंथ महिला मंडल पटना की अध्यक्ष पुष्पा बैद ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। आज पटना महिला मंडल जो रजत जयंती समारोह मना रहा है उसमें सभी पूर्व अध्यक्ष, मंत्री एवं समाज की एक एक महिला का योगदान रहा है, आज सुखद अनुभूति हो रही है जिस बीज को बोया ,सिंचन किया वो आज वटवृक्ष बन चुका है। स्वागत गान की प्रस्तुति अमला टोला कन्या विद्यालय की बालिकाओं द्वारा दी गई। अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र, मोमेंटोस एवं साहित्य द्वारा किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ता तनसुख लाल जी बैद, ओसवाल समाज पटना के अध्यक्ष विजय सिंह बोथरा एवं मंडल की संरक्षिका सुशीला बैद ने अपने विचार व्यक्त किए। रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में स्मारिका का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ‌की प्रस्तुति महिला मंडल की बहनों एवं अमला टोला कन्या विधालय की बालिकाओं द्वारा दी गई। मंच संचालन निकुंज दुगड़ ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव सुमन जैन ने किया।

इस अवसर पर पद्मश्री सुधा वर्गीज, पद्मश्री विमल जैन, डॉ. शशि मोहनका, मुकेश हिसारिया, गणेश खेतरीवाल, कमल नौपानी, मुकेश जैन, मनोज बैंगानी, उम्मेद सिंह बैद, प्रकाश पुगलिया, पुनमचंद सिंघी, अंजू दुगड़, अरूणा पुगलिया, सुप्रभा पगारिया ,मीना दुगड़, खुशबू भूतोड़िया, प्रीति गेलड़ा, जयश्री पगारिया, मनीषा बैद, भूमिका बैद, दिव्या कोठारी, नितिन चोरड़िया एवं समाज के सभी सदस्य मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment