शंकराचार्य सरस्वती के महाप्रयाण पर तेजस्वी ने जताया शोक

पटना। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के महाप्रयाण पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन धर्म एवं मानवता की सेवा को समर्पित था। उनके निधन से अघ्यात्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वरूपा नंद सरस्वती जी महाराज के निधन पर गहरा शोक एवम दुख व्यक्त किया और कहा कि उनके निधन से देश ने एक प्रख्यात धर्म गुरु को खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दे।

Related posts

Leave a Comment