राजद कार्यालय में तेजस्वी ने मनाया जन्मदिन

पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय प्रांगण में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का 33वां जन्मदिवस धूमधाम से समारोहपूर्वक बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया।

इस अवसर पर पार्टी की ओर से 33 पाउंड का केक उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा नेताओं की उपस्थिति में काटा गया। सभी ने तालियों के साथ इन्हें हैप्पी बर्थडे कहकर स्वागत किया और सभी ने बुके और माला देकर स्वागत भी किया। रंग.बिरंगे बैलून तथा फुलों की सजावट से पूरा राज्य कार्यालय गुंजायमान रहा। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार की जनता और नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के आर्शीवाद और स्नेह तथा भरपूर समर्थन से आज मैं यहां तक पहंूचा हंू।

इसके लिए बिहार की जनता, पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा जो मुझे जन्मदिन का बधाई दिया जा रहा है। इसके लिए मैं सभी का आभार प्रकट करता हंू। इसी तरह से बिहार को आगे बढ़ाने और विकास के संकल्पों में साथ और सहयोग देते रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ0 कांति सिंह, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वृषिण पटेल, डॉ0 तनवीर हसन, विधान पार्षद डॉ सुनील कुमार सिंह, पूर्व मंत्री विजय प्रकाश, विधायक रणविजय साहू, विजय सम्राट, ऋषि यादव, राजवंशी महतो, मुकेश रौशन, समता देवी, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, ऋषि मिश्रा, चितरंजन गगन सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *