तीन साल से नही बने राशन कार्ड, ग्रामीणों ने किया मुखिया का घेराव

विवेक चौबे

गढ़वा  :-   जिले के कांडी प्रखण्ड कार्यालय पर मंगलवार को ग्रामपंचायत-पतहरिया के सैकड़ों ग्रामीणों ने मुखिया प्रतिनिधि-मनोज कुमार चंचल का घेराव किया।

घेराव करते ग्रामीणों ने बताया की तिन वर्ष पूर्व से ही प्रखण्ड कार्यालय का चक्कर काटते-काटते थक गए हैं, किन्तु आज तक राशन कार्ड नहीं बन सका। ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिखा।

पदाधिकारी कब तक सोये रहेगे  

आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया की प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-गुलाम समदानी के द्वारा हमेशा केवल आश्वाशन ही दिया जाता है। झूठे आश्वाशन व राशन कार्ड नहीं बनने पर मुखिया प्रतिनिधि-मनोज कुमार चंचल का घेराव सैकड़ों राशन लाभुकों ने किया।

अब सवाल यह उठ जाता है की क्षेत्र सुखाड़ की दशा व गरीबी की दशा में पंचायती राज होने के बावजूद भी ग्रामीणों के प्रति पदाधिकारी का कोई ध्यान नहीं है। आखिर पदाधिकारी कब तक ऐसा करते रहेंगे।  कब तक राशन लाभुक व उनके बाल-बच्चे भूख से तड़पते फिरेंगे।

वहीँ पंचायत मुखिया प्रतिनिधि-मनोज कुमार चंचल ने जानकारी देते हुए बताया की ग्रामीणों को पंचायती राज होने या न होने से भी क्या लाभ है।  यहाँ के सैकड़ों लोग भूख से तड़प रहे हैं।  उन्होंने कहा की पंचायती राज होने के बाद भी गरीबों का पूर्ण रूप से हक सरकार के प्रावधान होने के बावजूद भी नहीं मिल पा रहा है।

अति शीघ्र ग्रामीणों के राशन कार्ड बनवाने का मांग

मनोज कुमार चंचल ने कहा की इन भूख से तड़पते ग्रामीणों के साथ मैं सदैव हूँ। इनका मांग वाकई शत प्रतिशत सत्य है। सैकड़ों ग्रामीणों व इनके बच्चों के प्रति पदाधिकारीगण का ध्यान होना चाहिए। अति शीघ्र ग्रामीणों के राशन कार्ड बनवाने का मांग किया। साथ ही बताया की धनि लोगों का राशन कार्ड बना है,जबकि गरीबों को तिन वर्षों से प्रखण्ड कार्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है।

मौके पर-बीडीसी-प्रमोद राम,नंदू यादव,भोला साह, कमला देवी, सत्यनारायण यादव,विजय शर्मा,नागवन्ति देवी सहित सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीण उपस्थित थे।

                          विज्ञापन 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *