वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए 756 टीम का गठन, प्रशासनिक तैयारी पूरी

पटना। डीएम पटना डॉ चंद्रशेखर सिंह ने 6 एवं 7 सितंबर को आयोजित होने वाले मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के सफ ल एवं सुचारु आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारी से विशेष अभियान की तैयारी संबंधी आवश्यक फीडबैक प्राप्त किया। साथ ही इस अभियान के कुशल प्रबंधन एवं सुचारु संचालन हेतु जिलाधिकारी ने  प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों  का भी आवश्यक फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने कहा जिन व्यक्तियों के टीकाकरण के पहला डोज लेने के उपरांत दूसरा डोज का…

Read More

टीकाकरण में पटना जिला को दसवां स्थान

पटना। कोविड 19 टीकाकरण में पटना जिला ने न केवल बिहार प्रदेश में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर नया रिकॉर्ड कायम किया है।  पूरे देश के 754 जिलों में पटना जिला का सर्वाधिक टीकाकरण में दसवां स्थान बरकरार है। पटना से ज्यादा मुंबई, बृहद मंगलूर, पुणे, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबादा, थाणे, 24 परगना तथा हैदराबाद है। वहीं बिहार राज्य में टीकाकरण की सर्वाधित प्रतिशतता में पटना जिला पहले स्थान पर है। 18 से 45 आयु वर्ग के व्यक्तियों के टीकाकरण के पहला एवं दूसरा दोनों ही डोज में…

Read More

डीएम ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

पटना। जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने समाहरणालय परिसर से चार सुसज्जित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर बाढ़, पटना सिटी, मसौढ़ी एवं पालीगंज अनुमंडल के लिए रवाना किया। प्रत्येक वाहन पर नुक्कड़ नाटक की टीम है जिसके द्वारा लोगों को टीकाकरण के लिए जागरुक एवं प्रेरित किया जाएगा साथ ही वाहन पर वैक्सीनेटर एवं ऑपरेटर भी शामिल है जिसके द्वारा ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर लोगों का टीकाकरण करेगा। अर्थात प्रत्येक वाहन पर शामिल टीम के द्वारा  आम लोगों के बीच जागरूकता एवं टीकाकरण दोनों प्रकार का कार्य किया जाएगा। उक्त कार्य…

Read More

टीकाकरण में अग्रणी रहने पर मेयर सम्मानित

पटना। टीकाकरण में अग्रणी रहने पर मेयर सीता साहू को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। कोरोना को हराने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में अजीमाबाद स्थित वार्ड संख्या 58 सबसे आगे रहा है। यहां निवास करने के वाले अधिकांशतर लोगों ने टीकाकरण करवा लिया है। वार्ड संख्या 58 ने वैक्सिनेश के अधिकांशतर आकड़ो को पार कर लिया है जिसमें जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की भूमिका अग्रणी रही है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा मेयर, पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी, सिटी मैनेजर सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान लोगों को…

Read More

नगर निकायों में शत प्रतिशत किया जा रहा टीकाकरण

पटना।  जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में टीकाकरण अभियान सतत एवं प्रभावी रूप से जारी है। इस क्रम मे नगर परिषद बाढ़ का वार्ड नंबर 7 एवं 19, नगर परिषद फुलवारी शरीफ  का वार्ड नंबर 8 एवं पटना नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पटना सिटी अंचल का वार्ड नंबर 58 में पूर्ण रूप से टीकाकरण से आच्छादित कर दिया गया है। इसके लिए बाढ़ नगर परिषद एवं पटना सिटी अंचल द्वारा समारोह आयोजित कर पूर्ण टीकाकरण की घोषणा की गई। पटना नगर…

Read More