रविवार को मीठा पान या दलिया अथवा घी खा कर यात्रा करें मंगल होगा, पढ़ें 26 सितंबर रविवार का पञ्चाङ्

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 26/09/2021दिन रविवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम
शक संवत:-1943(प्लव नाम)
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः06:02
सूर्यास्त:-शायं 05:58
ऋतु:-शरद
माह:-आश्विन
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-षष्ठी
नक्षत्र:-कृतिका
योग:-बज्र
करण:-प्रथम तैतिल तदुपरान्त गर
अमृतमुहूर्त:-प्रातः10:22से 11:52तक
राहूकाल:-शायं04:30 से 06:00 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल बचाव:-आज आप दलिया, घी या मीठा पान खा कर यात्रा करें मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।

मेष :-
आज दिन का काफी समय आप परोपकार के कार्यो में व्यतीत करेंगे। आज आपको दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, कहीं दूसरे आपकी इस मदद को लोग आपका स्वार्थ ना समझे, इसीलिए जितना सही हो उतनी ही मदद करें। आज आपको अपने किसी संबंधी से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। जल्दबाजी में या किसी के कहने में आकर कहीं पर भी कोई निवेश ना करें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। जमीन जायदाद संबंधित यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें फैसला आज आपके पक्ष में आ सकता है।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
आज का दिन आपका अपनी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को यदि कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान किसी वरिष्ठ सदस्य के मदद से खोजने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी कंपटीशन में भाग लिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत मिलेगी। आज आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा, नहीं तो भविष्य में आप आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को आज सतर्क रहना होगा, क्योंकि साथी से बहसबाजी हो सकती है।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

मिथुन:-
आज का दिन आपका संतोष से भरा रहेगा। आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे यह सोचकर करेंगे कि यह पूरा अवश्य होगा और आपको उसका फल भी मिलेगा, इसीलिए आज आपको किसी के चक्कर में आकर किसी निर्णय पर नहीं पहुंचना है व अपने दिल और दिमाग दोनों की सुनकर ही किसी निर्णय को लेना होगा। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है, इसमें आपका कुछ धन भी व्यय धर्म भी व्यय होगा। जीवनसाथी से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :-
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि किसी के कहने पर आप साझेदारी में व्यापार करेंगे, तो वह आपको लाभ दे सकता है। जीवनसाथी के साथ आप भविष्य की कुछ योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज खुद को साबित करने का मौका मिलेगा, जिसमें उनको कड़ी मेहनत व प्रदर्शन करना होगा। आज आप घर की जरूरत के सामान की कुछ खरीदारी करने जा सकते हैं। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपको उनके भविष्य की चिंता कम होगी।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशमय बनाए रखेगा। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी से वाद-विवाद या बहसबाजी में पड़ेंगे, तो उसमें भी आज आपको जीत ही मिल सकती है। आज आप किसी नए कार्य को करने की सोचेंगे, जिसके लिए आपको अपने भाई से सलाह लेनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। विवाह के लिए जो सदस्य हैं, परिवार में आज उनके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज का दिन आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में व्यतीत करेंगे और उसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। आज आप अपने घर के लंबे समय से लटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे और काफी हद तक उन्हें पूरा भी करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों ने यदि आज किसी तरह के जोखिम को उठाया,तो वह उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करेंगे, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्ज चल रहा है, तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे और आप राहत की सांस लेंगे। नौकरी व ऑफिस में आज आपके सुझावों का स्वागत होगा और अधिकारियों से भी आप को शाबाशी मिल सकती है। आज आप अपने किसी मित्र के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न होंगे।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

वृश्चिक :-
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आपके पिताजी के सहयोग से आज आप अपने कार्यक्षेत्र की पुरानी चल रही समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने निवेश की योजना पर ध्यान देना होगा। आपको कुछ धन सेविंग करके रखना होगा। आपके किसी परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आपको संतान की शिक्षा से संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ होगा और उनका मान-सम्मान भी बढेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने घर व दुकान आदि में रंगाई पुताई का कार्यक्रम करवा सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। जीवन साथी के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज किसी नये काम में आपकी रूचि बढ़ेगी। यदि आज किसी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़े, तो अवश्य ले, लेकिन वह अनुभवी हो। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। यदि अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया हुआ था, तो उसमें आज आपकी कोई बहसबाजी हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने जीवनसाथी से प्रेम का इजहार नहीं किया है, तो वह भी आज कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन या सैलरी बढाने की बात पता चल सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न चित्त रहेंगे और उनके मन में एक नई ऊर्जा रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार में दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, जिसके कारण आप जरूरतलायक धन कमाने में कामयाब रहेंगे और अपने दैनिक खर्चे भी आसानी से पूरे कर पाएंगे, लेकिन यदि आप बैंक से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सावधानी बरतें। अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में ही होंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी। राजनीति से जुड़े जातकों को आज अच्छा जनसमर्थन प्राप्त होगा, जिसका उनको लाभ भी अवश्य मिलेगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके कुछ विरोधी आपकी शान शौकत को देखकर आपकी आलोचना में लगे रहेंगे, लेकिन आपको अपने आलोचकों की आलोचना पर ध्यान ना देकर आगे बढ़ना होगा, तभी सफलता आपके कदम चूमेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों का समाधान खोजने के लिए आज अपने गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ सकती है। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।तिथि विशेष।।

आज षष्ठी का श्राद्ध है। मध्याह्न01/47 के उपरांत प्रसूति स्नान, विपणन व्यापार, क्रय विक्रय ,बीज वपन ,मुहूर्त है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, व सरस् सङ्गीत मय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment