नहीं रहे सुशील मोदी

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थें।
गौरतलब है कि सुशील मोदी ने कुछ समय पूर्व अपनी बीमारी की जानकारी देते हुए खुद को लोकसभा चुनाव से अलग रहने की घोषणा की थी। वे कैंसर से पीड़ित थें।

सुशील मोदी लंबे समय तक उपमुख्यमंत्री रहे। राज्यसभा सांसद रहे। वित्त मंत्री समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे।
जिस दौर में बिहार हत्या, लूट और अपहरण के लिए कुख्यात था, उस समय सुशील कुमार मोदी विपक्ष की निडर आवाज रहे। उनके निधन पर भाजपा, जद यू, राजद, कांग्रेस समेत कई दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Related posts

Leave a Comment