बेतिया में मोहित एंटरप्राइजेज द्वारा एस्कॉर्ट्स कुबोटा के कंबाइंड हार्वेस्टर का सफल शुभारंभ

बेतिया : कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में मोहित एंटरप्राइजेज द्वारा अपने शोरूम में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के अत्याधुनिक कंबाइंड हार्वेस्टर का भव्य शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर कंपनी के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतिनिधि मसाशी तनाका, अत्सुया ओटा, ताकाशी नाकायामा, युकी फुरुइची, युजी कानेको एवं निलेश कदम विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही मोहित एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर मोहित शर्मा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बेतिया एवं आसपास के क्षेत्रों में किसानों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस उन्नत हार्वेस्टर को बाजार में प्रस्तुत किया गया है।

मोहित एंटरप्राइजेज द्वारा ग्राहकों को कुबोटा एवं फार्म पावर जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के उत्पादों के साथ बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी।

इस मौके पर फार्मपावर एके133 हार्वेस्टर को विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र माना गया, जिसने पहले ही बिहार के किसानों के बीच अपनी मजबूत पहचान बना ली है। गेहूं सीजन में इसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण कई यूनिट्स की सफल बिक्री हो चुकी है और उपयोगकर्ताओं ने इसकी कार्यक्षमता पर संतोष व्यक्त किया है।

हार्वेस्टर की प्रमुख विशेषताओं में 133 एचपी का शक्तिशाली इंजन, 51 इंच का थ्रेशर, 14 फीट का चौड़ा कटर बार, हाइड्रोलिक अनलोडिंग ऑगर ट्यूब, इन-बिल्ट जीपीएस सिस्टम, बैक कैमरा एवं फ्रंट डिस्प्ले जैसी आधुनिक तकनीक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 3-चेन फीडर हाउस और 4-व्हील ड्राइव (ऑप्शनल) जैसी सुविधाएं इसे हर प्रकार की भूमि के लिए उपयुक्त बनाती हैं।

उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की आधुनिक मशीनें किसानों के लिए समय की बचत के साथ-साथ उत्पादन क्षमता बढ़ाने में भी सहायक साबित होंगी।

मोहित एंटरप्राइजेज ने इस अवसर पर अपने ग्राहकों को गुणवत्ता, विश्वास और उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई। यह आयोजन किसानों को आधुनिक खेती की ओर अग्रसर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply