सुशांत के पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर लगाया गंभीर आरोप

पटना : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में अब उनकी गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में एक्ट्रेस रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. आईपीसी की धारा 341 342 380 406 420 306 के तहत केस दर्ज हुआ है. परिवार वालों ने शक जताया है कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों ने सुशांत को धोखा दिया है. उनके पैसे हड़पकर उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. यही नहीं परिवार से सुशांत को पूरी तरीके से काट दिया.

बिहार पुलिस टीम मुम्बई पुलिस से मिलकर उनसे केस डायरी जरूरी कागजात हासिल करेगी

मामले में सुशांत के पिता के के सिंह ने अपने आवेदन में लिखा है कि मुम्बई पुलिस द्वारा जो अनुसंधान किया जा रहा है उस पर उन्हें भरोसा नही हैं वो अकेले है इस लिए पटना पुलिस से इस मामले में अनुसंधान कर कार्रवाई करने को कहा है. पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के आदेश पर राजीव नगर के थाना प्रभारी को इस केस का आईओ बनाया गया है. मामले की जांच के लिए चार सदस्यों की टीम को मुम्बई भेजा गया है. यह टीम मुम्बई पुलिस से मिलकर उनसे केस डायरी के अलावा अन्य जरूरी कागजात हासिल करेगी. टीम में दो इंस्पेक्टर और दो सब इंसेक्टर शामिल है. रिया से पूछताछ ले लिए बिहार पुलिस अब नोटिस देने पर विचार कर रही है. अब बिहार पुलिस उस शख्स की तलाश में जुटी है, जिसके नाम का सिम कार्ड सुशांत इस्तेमाल कर रहे थे.

सुशांत के पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए 

सुशांत के पिता ने बताया कि सुशांत ने अपनी बहन को फोन करके कहा था कि वो सारी जूलरी, पैसा, क्रेडिट कार्ड, जरूरी कागजात, लैपटॉप और मेडिकल रिपोर्ट्स लेकर अपने घर चली गई है. वहां जाकर उसने सुशांत का नंबर ब्लॉक कर दिया और धमकी दे रही है कि इन्हें मीडिया के सामने रख देगी और कहेगी कि सुशांत पागल है और कोई भी फिर उसके साथ काम नहीं करेगा.

सुशांत को  अगर मानसिक समस्याएं हो रही थीं तो उसके परिवार को क्यों नहीं सूचित किया गया?

सुशांत के मानसिक रोगी बन जाने की वजह क्या थी जबकि साल 2019 में रिया से मिलने  से पहले सुशांत पूरी तरह सामान्य था. फिर रिया से मुलाकात के कुछ ही महीनों में ऐसा क्या बदल गया कि वह एक मानसिक रोगी बन गया? सुशांत सिंह राजपूत को अगर मानसिक समस्याएं हो रही थीं तो उसके परिवार को क्यों नहीं सूचित किया गया? जबकि इस बात की जानकारी सबसे पहले उसके परिवार को मिलनी चाहिए थी.

सुशांत के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपये निकले गए 
साल 2019 में सुशांत के अकाउंट में 17 करोड़ रुपये थे लेकिन अगले कुछ ही महीनों में उसके अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकाले गए. ये पैसे उन खातों में भेजे गए जिनका सुशांत से कोई लेना देना नहीं था. दिसंबर 2019 में रिया ने जबरदस्ती सुशांत का नंबर तक बदलवा दिया ताकि वह अपने परिवार और उन लोगों से बात न कर सके जिनके वो बहुत ज्यादा करीब था.इन सभी बातों की जांच की मांग की है.

साभार