राजद सदस्यता अभियान में लाएं तेजी

पटना। प्रदेश राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक में अधिक से अधिक संख्या में बुद्धिजीवियों को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता ने की। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह थे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा आरंभ किए गए राजद के सदस्यता अभियान को तेज करने का आह्वान किया। श्री गुप्ता ने बताया कि राजद के स्थानीय प्राधिकार निकाय के उम्मीदवारों को आगामी चुनाव में विजयी बनानेए राज्य के बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलानेए जातीय जनगणना के अभियान को गति देने एवं विभिन्न सामाजिक समस्याओं को दूर करने पर चर्चा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *