स्लिम एयर डिज़ाईन और शक्तिशाली बैटरी के साथ रियलमी 16 5जी लॉन्च

पटना : भारतीय युवाओं के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन, रियलमी ने रियलमी 16 5जी पेश किया। यह नई जनरेशन के युवा यूज़र्स के लिए बनाया गया है, जो अपनी क्रिएटिविटी, पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के साथ रोजमर्रा की विज़्युअल स्टोरीटैलिंग प्रदर्शित करना चाहते हैं। इसमें एआई आधारित ड्युअल 50 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और जबरदस्त सेल्फी इनोवेशन दिए गए हैं। साथ ही 7000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी के बावजूद अल्ट्रा-लाईट रियलमी 16 5जी मिड-रेंज का सबसे बेहतर स्मार्टफोन है। रियलमी इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, फ्रैंसिस वोंग ने कहा कि स्मार्टफोन उद्योग में मूल्य रीसेट हो रहे हैं। यूज़र्स हर मूल्य वर्ग में बेहतर फीचर्स चाहते हैं। रियलमी 16 5जी लॉन्च करने का उद्देश्य उनकी इन अपेक्षाओं को पूरा करना है। इस स्मार्टफोन में हमने कई इनोवेशन, जैसे उद्योग का पहला सेल्फी मिरर और 7000 एम.ए.एच की दमदार बैटरी के साथ स्लिम और दैनिक उपयोगिता का डिज़ाईन दिया है। हमने न केवल इनोवेशन पेश किया है, बल्कि एक विश्वसनीय और दीर्घकालिक अनुभव भी पेश किया है, जो भारत में स्मार्टफोन खरीदने और इस्तेमाल करने के तरीके के अनुरूप है। यह व्यक्तिगत सेल्फी और ग्रुप पोर्ट्रेट के लिए शानदार है और 30000 रुपये से कम मूल्य का सबसे अच्छा स्मार्टफोन है। एआईएमआरए इंडिया के फाउंडिंग चेयरमैन, कैलाश लखयानी ने कहा कि एआईएमआरए (ऑल इंडिया मोबाईल रिटेलर्स एसोसिएशन) के साथ रियलमी ने हमेशा मजबूत और सहयोगपूर्ण संबंध रखा है। यह एसोसिएशन भारत में 1.50 लाख रिटेलर्स और पूरे देश में हमारे रिटेल समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है। रियलमी लगातार ऐसे उत्पाद पेश कर रहा है, जो बाजार की अपेक्षाओं के अनुरूप हैं। रियलमी 16 5जी दो रंगों, एयर व्हाईट और एयर ब्लैक में उपलब्ध होगा। इसे रियलमी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट और मेनलाईन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। रियलमी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट और मेनलाईन रिटेल स्टोर्स पर इस स्मार्टफोन के साथ आकर्षक लॉन्च ऑफर दिए जा रहे हैं, जिनमें बैंक बेनेफिट्स, नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर, और मौजूदा रियलमी यूज़र्स के लिए अतिरिक्त रिवार्ड शामिल हैं।

Leave a Reply