‘सियासत में सदाशयता’ का लोकार्पण, सीएम नीतीश कुमार ने किया लोकार्पण

सियासत में सदाशयता’

पटना, 02 अगस्त 2020:- सियासत में सदाशयता’ का लोकार्पण आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। यह पुस्तक बिहार विधान सभा सचिवालय ,पटना द्वारा प्रकाशित किया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सीएम आवास 1, अन्ने मार्ग में इस पुस्तक का लोकार्पण किया। इस पुस्तक लोकार्पण में मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थें।

विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित ‘सियासत में सदाशयता‘ पुस्तक में बिहार विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के विचार, महत्वपूर्ण विषयों पर उनके तीन दर्जन आलेखों और उनकी जीवन यात्रा को एक सूत्र में पिरोया गया है। विजय कुमार चौधरी ने अपने आलेख में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खूबियों और उनके कार्यों का भी उल्लेख किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में उद्धृृत करते हुये पुस्तक में विजय कुमार चौधरी ने लिखा है कि, ‘किसी नेता में मानवता की तलाश करनी है तो नीतीश कुमार को आपदा की घड़ी में महसूस किया जा सकता है। समाज में शांति के लिए शासक जब रात में जागता है तभी जनता चैन की नींद सोती है‘।

‘सियासत में सदाशयता‘ विजय कुमार चौधरी द्वारा लिखित आलेखों के संग्रह पर आधारित है, जिसमें उनके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं यथा- मृदुभाषिता, शालीनता, व्यवहार कुशलता आदि झलकते हैं। इस पुस्तक में उनकी जीवन यात्रा को यर्थाथवादी तरीके से वर्णित किया गया है। पुस्तक की भाषा सबके लिये सुग्राह्य है। पुस्तक में विजय कुमार चौधरी द्वारा लिखे गये लगभग तीन दर्जन उपयोगी आलेखों से पाठकों की राजनीति, समाज और संविधान की जानकारी में इजाफा होगा। राजनेताओं और कानून के विद्यार्थियों के लिये पुस्तक में लिखे गये आलेख अत्यंत उपयोगी साबित होंगे। साथ ही इस पुस्तक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिये विभिन्न क्षेत्रों में किये गये कार्य तथा लोगों के हितार्थ किये गये जन कल्याणकारी कार्यों को सारगर्भित तरीके से रखा गया है। पुस्तक में विजय कुमार चौधरी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ाव तथा उनके संबंधों की प्रगाढ़ता पर भी विस्तार से चर्चा की गयी है।

‘सियासत में सदाशयता‘ पुस्तक में विधानसभा की महत्वपूर्ण गतिविधियों, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत प्रक्षेत्र के छठे संकलन का सफल आयोजन, शराबबंदी कानून एवं जलवायु परिवर्तन पर विमर्श, विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली में सुधार तथा नियुक्ति की पारदर्शी प्रणाली बनाये जाने संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा की गई है। सियासत में सदाशयता‘ पुस्तक का संकलन एवं संपादन वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शर्मा द्वारा किया गया है जबकि इसकी प्रस्तावना वरिष्ठ पत्रकार श्री विनोद बंधु के द्वारा तैयार की गई है।

 

हमसे सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ने लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें।

अगर आप किसी कला के शौक़ीन हैं या आपके आपके पास कोई अपनी इंट्रेस्टिंग विडियो है तो आप भी अपनी विडियो हमें बनाकर भेज सकते हैं।

खबरों से रहिये अपडेट।

https://bharatpostlive.com

https://biharpatrika.in

Join Whatsapp group

भारत पोस्ट WhatsApp  ||  भारत पोस्ट WhatsApp  ||

Join Facebook Page / Group

Facebook group बिहार पत्रिका    ||   FB Page बिहार पत्रिका   ||   FB Page भारत पोस्ट लाइव  ||

Follow on Twitter

बिहार पत्रिका    ||   भारत पोस्ट लाइव  ||

Follow on Dailyhunt

https://profile.dailyhunt.in/BiharPatrika

Follow on Instagram

बिहार पत्रिका   ||

Plz Follow, Like, Subscribe & press bell icon for any updates of channel & News Portal

भारत पोस्ट लाइव || बिहार पत्रिका चैनल 

 

Related posts

Leave a Comment