सेक्स, सीडी, स्कैंडल से राजनैतिक गलियारे का रहा है काफी पुराना नाता, कई दिग्गजों की खुल चुकी है पोल

IMG_20160903_133944नई दिल्ली । सेक्स, सीडी, स्कैंडल प्रकरण से राजनैतिक गलियारे का पुराना नाता है। देश की राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार के कैबिनेट मंत्री संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल सीडी 30 अगस्त 2016 को सामने आने के बाद दिल्ली में राजनीति सरगर्मी बढ़ गयी है। यह कोई पहला मौका नहीं है कि इतना हंगामा बरपाया जा रहा है इसके पहले भी सेक्स, सीडी, स्कैंडल में राजनीति के कई धुरंधर बेनकाब हो चुके है। कुछ खास तफ्तीश के बाद देश के अलग-अलग राज्यों से जुटाई गयी राजनीति के धुरंधरों की सेक्स, सीडी व स्कैंडल पर अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट :-

IMG_20160903_110802आप के कैबिनेट मंत्री संदीप कुमार का सेक्स स्कैंडल सीडी सामने आया, बर्खास्त
दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के कैबिनेट मंत्री संदीप कुमार की सेक्स स्कैंडल की सीडी सामने आने के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। दिल्ली सीएम और पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आपत्तिजनक सीडी मिलने की पुष्टि करते हुए संदीप कुमार की बर्खास्तगी की जानकारी दी है। दिल्ली की राजनीति में बुधवार को एक बड़ा भूचाल देखने को मिला जब केजरीवाल सरकार के मंत्री संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल में फंसने की बात सामने आई। संदीप कुमार दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री हैं।

IMG_20160903_110822आप नेता कुमार विश्वास स्कैंडल
आम आदमी पार्टी के मुखर प्रवक्ता और प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास पर एक महिला ने संबंध होने का आरोप लगाया है। एक समुदाय विशेष की इस महिला ने विश्वास पर आरोप लगाया कि वह उनके साथ संबंध में है। कुछ दिन पहले ही विश्वास की एक आपत्तिजनक फोटो भी सामने आई थी जिसे फोटो एडिटिंग का कमाल बताया गया था। हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है यह तो बाद में ही पता चलेगा लेकिन महिला के कथित दावे से कुमार विश्वास पर संदेह मंडरा रहा है।

हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और गीतिका शर्मा स्कैंडल
हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और उनकी एयरलाइन कंपनी में एयर-होस्टेस रही गीतिका शर्मा की रहस्यमयी आत्महत्या का विवाद काफी दिनों तक गहराया रहा था। प्रेस में आ रही खबरों के मुताबिक दोनों के बीच अवैध संबंध थे जबकि गीतिका मंत्री गोपाल कांडा की एक अन्य महिला अंकिता से बढ़ती नजदीकियों को लेकर ईर्ष्यालु हो गई थी। इसके चलते उसका कई बार गोपाल कांडा और अंकिता से भी झगड़ा हो चुका था। आखिर में एक दिन वह अपने घर में मृत अवस्था में पाई गई। जहां पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया वहीं कुछ लोगों ने इसे हत्या बताते हुए सीबीआई जांच कराने की मांग की।

वरिष्ठ कांग्रेसी अभिषेक मनु सिंघवी सेक्स सीडी स्कैंडल
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कांग्रेस प्रवक्ता मनु सिंघवी भी एक सेक्स सीडी मामले में फंस गए थे। माना जाता है कि उनके पूर्व ड्राइवर ने ही उनकी यह सीडी तैयार करवाई थी। वह इसके आधार पर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। मनु सिंघवी ने इसके विरूद्ध हाईकोर्ट में याचिका लगाई और हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस सीड़ी के प्रसारण या प्रचार प्रसार पर रोक लगा दी गई हालांकि तब तक यह सीडी इंटरनेट पर वायरल हो चुकी थी।

वरिष्ठ कांग्रेसी महिपाल मदेरणा-भंवरी देवी कांड
एक नर्स से राजनीति तक का सफर तय करने वाली भंवरी देवी की हत्या ने राजस्थान में हलचल मचा दी थी। भंवरी देवी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महिपाल मदेरणा तथा मलखान सिंह से संबंध थे। उसने अपने अंतरंग पलों की भी सीडी बना ली थी जिसके दम पर वह इन नेताओं को ब्लैकमेल कर रही थी। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आखिर में भंवरी देवी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

वयोवृद्ध कांग्रेसी एन डी तिवारी सैक्स स्कैंडल
वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता एन डी तिवारी को बेहद रंगीनमिजाज माना जाता है। एक युवक रोहित शेखर ने उनके पुत्र होने का दावा करते हुए कोर्ट में अपील भी की थी। इस पर उनका डीएनए टेस्ट करवाया गया जिसमें रोहित का दावा सही पाया गया। तिवारी का नाम केवल इसी विवाद में नहीं रहा बल्कि इसके बाद भी वह कई बार सार्वजनिक रूप से महिलाओं के प्रति अपने आकर्षण का प्रदर्शन करते हुए देखे गए।

बीजेपी के राघव जी का अप्राकृतिक यौनाचार स्कैंडल
कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा के नेता भी इस मामले में आगे रहे है। हाल ही मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता राघवजी का सेक्स स्कैंडल सामने आया था। उनकी एक सेक्स सीडी सामने आई थी जिसमें वह एक युवक के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दे रहे थे। वीडियो में दिखाए गए 29-वर्षीय युवक ने मीडिया को बताया कि राघव जी के अपने घर पर काम करने वाले कई पुरूषों तथा उनकी पत्नियों के साथ भी उनके अवैध संबंध है।

आरएसएस के पूर्व प्रचारक संजय जोशी सेक्स स्कैंडल
कभी आरएसएस के प्रचारक तथा भाजपा के जनरल सेक्रेटरी रहे संजय जोशी की भी एक सेक्स सीडी सामने आई थी जिसमें वह आपत्तिजनक अवस्था में एक महिला के साथ दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही उनकी एक ऑडियो कैसेट भी मीडिया को मिली जिसमें महिला जोशी को अपने वादे पूरे करने का आग्रह करने के लिए कह रही थी। शुरू में माना गया था कि यह सीडी पार्टी की आपसी राजनीतिक कलह के कारण बाहर आई।

राजनीति के दिग्गज जगजीवन बाबू के बेटे सुरेश राम का सेक्स स्कैंडल
इस स्कैंडल ने आजाद भारत की पहली गैर कांग्रेसी सरकार को गिरा दिया था। बाबू जगजीवन राम के नेतृत्व में जनता पार्टी ने 1977 की केन्द्र में सरकार का गठन किया था। कुछ ही समय बाद एक मैग्जीन में उनके पुत्र सुरेश राम की न्यूड फोटो एक छपे। मैग्जीन के इस अंक का प्रकाशन इंदिरा गांधी की बहू मेनका गाधी ने किया था। देखते ही देखते बाबू जगजीवन राम की सरकार ने सदन में बहुमत खो दिया और उनकी सरकार गिर गई। बाद में चौधरी चरण सिंह कांग्रेस के सपोर्ट से प्रधानमंत्री बने।

राजस्थान के दिग्गज नेता बाबूलाल नागर सेक्स स्कैंडल
राजस्थान के ही वरिष्ठ नेता बाबूलाल नागर पर भी एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में नागर को गिरफ्तार भी किया था।

Related posts

Leave a Comment