इंडियन सॉफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन के निर्देशन में सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में एवं सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ वैशाली द्वारा अक्षयवट्ट राय स्टेडियम हाजीपुर में संपन्न हुए पद्मभूषण स्व.रामविलास पासवान स्मृति द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के पुरूष व महिला दोनों वर्गों का खिताब जीतने में कामयाबी मिली। पुरूष वर्ग के फाइनल मुकाबले में बिहार ने झारखंड को 7 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया जबकि महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में बिहार ने शेष बिहार को 57 रनों से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 147 रन बनाये। जिसमें अंकित ने 102 व मनीष यादव ने 15 रनों का योगदान किया। जवाबी पाली खेलते हुए बिहार ने 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 149 रन बनाकर मैच जीत लिया। बिहार की ओर से हैप्पी ने 75 रन व अनिकेत ने 57 रनों का योगदान किया। जबकि महिला वर्ग के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 173 रनों के विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें निक्की ने 36 गेंदों पर 102 रन व प्रीती ने 16 गेंदों पर 32 रन बनाये। जवाबी पाली खेलते हुए शेष बिहार की टीम निर्धारित 10 ओवर में 2 विकेट खोकर मात्र 116 रन हीं बना पायी। जिसमें प्रिया ने 31 गेंद पर 69 रन व दीपा ने 12 गेंद पर 22 रन बनाये। पुरुष वर्ग में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बिहार के हैप्पी कुमार को एवं महिला वर्ग में वोमेन ऑफ द मैच का पुरस्कार निक्की कुमारी को दिया गया।
फाइनल मैच के उपरांत खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पार्षद मुकेश पासवान,समाजसेवी संजीत कुमार, सतीश पाठक, चिकित्सक संघर्ष मोर्चा के सचिव डॉ.रंजन कुमार, इंडियन सॉफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन के महासचिव साबिर खान,संयुक्त सचिव नाजिर खान,मदन सिंह राठौड़,पर्यवेक्षक अनिल लहरी,झारखंड के सचिव संजीव कुमार झा,सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोषाध्यक्ष गौरी शंकर, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,राजेंद्र कुमार बनफूल उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष सुजय सौरभ ने किया। अतिथियों का स्वागत सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ वैशाली के सचिव रवि रंजन कुमार ने व धन्यवाद ज्ञापन सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ज्योति कुमार ने किया। मंच संचालन दीपक सिंह कश्यप व सुरेश मिश्रा ने किया।
द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में बिहार का दबदबा, पुरुष और महिला दोनों वर्गों का खिताब जीता
