संरक्षा आयुक्त (रेलवे) ने किया सांकी सिधवार रेलखंड का निरीक्षण

पटना। सुवोमोय मित्रा संरक्षा आयुक्त (रेलवे) पूर्वी सर्किल कोलकाता ने कोडरमा रांची नई रेल लाईन परियोजना के अंतर्गत चौथे और अंतिम चरण में नवनिर्मित सांकी सिधवार रेलखण्ड (27 किमी) का निरीक्षण किया। साथ ही संरक्षा आयुक्त (रेलवे) द्वारा विशेष टे्रन से सफ लतापूर्वक स्पीड ट्रायल भी किया गया।

इस क्रम में संरक्षा आयुक्त (रेलवे) द्वारा इस रेलखंड का गहन जायजा लिया गया। इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। विदित हो कि 27 किलोमीटर लंबा सांकी सिधवार रेलखंड लगभग 3800 करोड़ रूपए लागत वाली कोडरमा रांची (202 किमी) मुख्य परियोजना का भाग है। नवनिर्मित सांकी सिधवार रेलखंड पर 4 टनल, 32 कर्व और 05 बड़े रेलपुलों का निर्माण किया गया है।

इसके चालू हो जाने से रेलमार्ग द्वारा झारखंड राज्य के हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार जिले से झारखंड की राजधानी रांची की दूरी कम हो जाएगी। साथ ही पटना, गया से भी रांची की दूरी कम हो जाएगी। पैसेंजर और माल यातायात के तीव्र परिवहन से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढेंग़ी जिससे क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।

श्वेता

Related posts

Leave a Comment