2 फरवरी को जगदेव प्रसाद का 100 वां जन्मदिवस मनाएगा राजद

पटना। राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव सह विधायक आलोक कुमार मेहता,पूर्व विधान पार्षद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पे्रम कुमार मणि, विधायक एवं पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा, पूर्व सांसद एवं विधायक राजवंशी महतो, विधायक फतेह बहाुदर सिंह एवं प्रदेश कार्यालय सचिव चन्देश्वर प्रसाद सिंह उपस्थित हुए। प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता ने यह बताया कि बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद का 2 फरवरी को 100वाँ जन्म दिवस है। राष्ट्रीय जनता दल और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जगदेव बाबू के सिद्धांतों और विचारों के वाहक रहे हैं और जगदेव बाबू के सपनों को साकार करने का कार्य किया है। राष्ट्रीय जनता दल ने यह निर्णय लिया है कि 2 फरवरी को जगदेव बाबू के जन्म शताब्दी दिवस के रूप में मनाएगा और इस अवसर पर पार्टी के तत्वावधान में शहीद जगदेव जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह के उदघाटनकर्ता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव होंगे। 2 फरवरी को बापू सभागार में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *