कोरियॉग्रफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

बॉलिवुड के मशहूर कोरियॉग्रफर रेमो डिसूजा को शुक्रवार को हार्ट अटैक आया है। इसके बाद रेमो डिसूजा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। कहा जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने के बाद रेमो की एंजियोग्राफी करनी पड़ी। फिलहाल उनके परिवार के लोग उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं। कोरियॉग्रफर को हार्ट अटैक आने की खबर उनके फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

इस खबर की पुष्टि बॉलीवुड के एक और कोरियोग्राफर और रेमो के सीनियर अहमद खान और धर्मेश ने  किया। कोरियॉग्रफर अब ठीक हैं। रेमो डिसूजा खुद अहमद खान के साथ छह सालों तक काम कर चुके हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अहमद खान को असिस्ट किया था।

रेमो डिसूजा का 2 अप्रैल 1972 को बेंगलुरु में जन्म हुआ था। वह अपने स्कूली दिनों में एक बेहद अच्छे एथलीट थे। रेमो डिसूजा की शादी लिजेल से हुई है जो कि एक कॉस्टयूम डिजाइनर हैं। उनके ध्रुव और गबिरिल नाम के दो बेटे हैं। बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर उनके करियर की शुरुआत साल 1995 में हुई थी जिसके बाद साल 2000 में दिल पे मत ले यार फिल्म में उन्होंने कोरियोग्राफी की। इसके बाद वो आज तक कई बेहतरीन फिल्मों में डांस कोरियोग्राफ कर चुके हैं। उन्हें ‘तहजीब’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘एबीसीडी 2’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘कलंक’ के लिए अवॉर्ड भी दिया जा चुका है।

कोरियोग्राफी के साथ साथ बीते कुछ सालों से रेमो निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख चुके हैं। उन्होंने फ्लाइंग जट, रेस 3, फालतू, एबीसीडी, एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। इसके अलावा वो कई रियलिटी शो में भी नज़र आ चुके हैं। उन्होंने डांस इंडिया डांस के कई सीज़न को जज किया है। डांस इंडिया डांस के अलावा झलक दिखला जा, नच बलिए और डांस प्लस जैसे डांसिंग रियलिटी शो में वो नज़र आ चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment