बेसन का लड्डू या गुड़ अथवा चना खा कर यात्रा करें मंगल होगा, पढ़ें 16 फरवरी मंगलवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 16/02/2021 दिन मंगलवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:24
सूर्यास्त :-शायं 05:36
ऋतु:-शिशिर
माह:-माघ
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-पंचमी
नक्षत्र:-रेवती
योग:-शुभ
करण:-बव
अमृतमुहूर्त:-मध्याह्न 12:15 से 01:40 तक
राहूकाल:-मध्याह्न03:00 से04:30 तक
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल बचाव:- आज बेसन का लड्डू या गुड़ अथवा चना खा कर यात्रा करें मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज आपको व्यापार से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक प्रतियोगिता में आपकी विजय के प्रबलआसार बनेंगे। लेनदारी वसूल होगी। शत्रु शांत रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें। कुछ मामलों में स्वयं को साहस करना होगा। रचनात्मक कार्यों में का सफलता मिलेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष- आज नौकरी व व्यापार दोनों मेंआपकी कार्यकुशलता की अभिवृद्धि हो सकेगी। व्यर्थ विवाद में समय न गवाएं। पारिवारिक स्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। कुसंगति से बचें। फालतू खर्च संभव है। संतान से असंतोष हो सकता है।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:- नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। प्रमाद से बचे ,व्यापार में अपेक्षित सुधार होगा। यात्रा में लाभप्रद स्थिति बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। धन का निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट का लाभ भविष्य में मिलेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आमदनी, लेनदेन के लिए दिन उत्तम रहेगा। सहीअवसर का लाभ ले। पड़ोसी से कष्ट हो सकता है। मेहमानों पर खर्च होगा। उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। खान-पान में लापरवाही नहीं बरतें।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे, व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। सरकारी कार्यों में धन लाभ होने के योग हैं। मेहनत सफल रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति कर पाएँगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:- आज आपका व्यवसाय उत्तम रहेगा। कुछेक व्यापारिक वर्ग से व्यावसायिक मामलों में अनबन हो सकती है। भागीदारी, जमानत के विवाद हो संभव हैं। विवाद को बढ़ावा न दें ,दौड़धूप रहेगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव है।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:- रचनात्मक कार्य से धनार्जन संभव होगा। दूसरों के कार्यों में गलती न निकालें। नियमितता, जवाबदारी ही आपके उन्नति के कारक होंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। लेनदेन, कर्ज की स्थिति सुधरेगी। कार्य-स्थिति में परिवर्तन से संतोष रहेगा।
राशिरत्न:-हीरा या ओपल

वृश्चिक:- आज आपकी बेरोजगारी दूर हो सकेगी। काम में अपेक्षित सफलता मिलने के योग हैं। विचारपूर्वक निर्णय ले पाएँगे। भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। भूमि व भवन के मनचाहे सौदे होंगे। बड़ा लाभ भी हो सकता है। संतान से सुखद समाचार मिलेंगे।
राशिरत्न:- मूँगा

धनु:- आज सहभागियों से व्यापारिक मामलों में विश्वास बढ़ेगा। स्वभाव में शांति, संयम अपेक्षाकृत रह सकेगा। पारिवारिक उत्साह से प्रगति होगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य सफल हो सकेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज खान-पान का विशेष ध्यान रखें, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यक्तित्व प्रभावशाली होने से विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। जल्दबाजी व लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। दाम्पत्य जीवन मधुर आएगी।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:- आज आपका कार्य व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में आशातीत सफलता के योग हैं। शत्रुपक्ष कमजोर होगा। कानूनी विवादों का निपटारा होगा। राजकीय कार्य पूर्ण होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। अपने खर्चों में कमी का प्रयास करें। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:- आज घर बाहर आपको मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। भागीदारी के कार्यों के लिए दिन उत्तम रहने की संभावना है। कार्यपद्धति में सुधार होगा। नए अनुबंध होंगे। योजना फलीभूत होगी। अनजान लोगों पर विश्वास न करें।
राशिरत्न:-पुखराज

।।विशेष।।

आज बसन्त पंचमी है आज माता सरस्वती की पूजा अर्चना अवश्य करना चाहिए। जिससे वाक वाणी माता सरस्वती आपको निर्मलयश, सुख,संपत्ति व दीर्घ जीवन की प्राप्ति होती है।

।।वास्तु टिप।।
ध्यान रहें घर पर उत्तर दिशा में कभी भी स्टोररूम ना बनाएं है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मयश्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास
श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment